Latest News

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ नीमच जिला ईकाई का कार्ड वितरण एवं जिला सम्मेलन 27 जनवरी को मोरवन मे जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन के नेतृत्व मे होगा आयोजन।

प्रदीप जैन January 24, 2024, 6:43 am Technology

सिंगोली। प्रदेश मे पत्रकारो के सबसे बड़े रजिस्टर्ड संगठन मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ नीमच जिला ईकाई के वर्ष 2024 के कार्ड (परिचय पत्र) वितरण एवं जिला सम्मेलन दिनांक 27 जनवरी को मोरवन डेम पर आयोजित है। उपरोक्त विषय की जानकारी देते हुए जिला महासचिव चैनसिंह सोलंकी ने बताया की कार्ड वितरण एवं जिला सम्मेलन जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन के नेतृत्व मे आयोजित होगा कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अथिती संगठन के संभागिय कार्यकारी अध्यक्ष डाक्टर प्रतिपाल सिंह राणा मंदसौर, विमल बंसल जिलाध्यक्ष मंदसौर होगे समारोह के विशिष्ट अथिती के रूप मे जिला कलेक्‍टर दिनेश जैन जिला पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी एडिशनल एसपी नवलसिंह सिसौदिया, संगठन के प्रदेश एवं संभाग पदाधिकारी सहित जिले के अन्य कई वरिष्ठ पत्रकार साथी एवं प्रशासनिक अधिकारीगण विशेष रूप से उपस्थित रहेग। सोलंकी ने बताया की जिला सम्मेलन कार्यक्रम दोपहर 1 बजे आरंभ होगा जिसमे संगठन से जुड़े जिले की सभी तहसीले नीमच जीरन मनासा रामपुरा जावद सिंगोली के पत्रकार साथियो को वर्ष 2024 के कार्ड वितरित किए जाएगे तथा जिला सम्मेलन के दौरान जिलेभर से आए पत्रकार साथियो के साथ संगठन को मजबूत बनाए रखने पर चर्चा होगी।

Related Post