Latest News

अमर शहीद हेमू कालाणी के बलिदान दिवस पर सिंधी समाज ने नमन कर, श्रद्धांजलि की अर्पित

लोकेन्द्र फतनानी January 22, 2024, 7:36 am Technology

नीमच। देश के स्वतंत्रता संग्राम में मां भारती के श्री चरणों में अपने प्राणों की आहुति अर्पित करने वाले वीर अमर शहीद हेमू कालानी के 81 वें बलिदान दिवस के स्मरण पर पूज्य सिंधी पंचायत के तत्वावधान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सम्पूर्ण सिंधी समाज एवं सिंधी समाज के समस्त (राजनेतिक, सामाजिक व धार्मिक) संगठनों द्वारा 21 जनवरी 2024, रविवार प्रात: 10 बजे स्थानीय सिंधी कॉलोनी स्थित अमर शहीद हेमू कालाणी चौराहे पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर स्वंत्रता सेनानी वीर अमर शहीद हेमू कालाणी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन एवं माल्यार्पण कर नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सम्पूर्ण अमर शहीद हेमू कालानी चौराहा "भारत माता की जय" और "वीर शहीद हेमू कालानी अमर रहें" की जय घोषों से गुंजायमान हो गया। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश 'पप्पू' जैन, पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष मुखी मनोहर अर्जनानी, पूजा केवलानी, मीनू लालवानी, लक्ष्मी प्रेमाणी, उपाध्यक्ष ईश्वर आहूजा 'मेडिकल', आदि ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित कर अपने उद्वोधन में शहीद हेमू कालानी की शहादत को याद करते हुए उनके जीवन पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर राजेश सोनी, दिलीप लालवानी, पूरन रामचंदानी, सोनू - सपना लालवानी, परमानंद पारवानी, दोलत मोटवानी, संतोष प्रेमानी नरेश सोनी, सुरेश आहूजा, नंदलाल मालानी, चंद्रप्रकाश मोमू लालवानी, रमेश केवलानी आदि सहित पूज्य सिंधी पंचायत, पूज्य सिंधी पंचायत महिला संगठन, सिंधी सोश्यल ग्रुप, विश्व सिंधी सेवा संगम, इंटरनेशनल सिंधी सेवा समिति, श्री झूलेलाल बहराना समिति एवं सिंधी समाज के समस्त संस्थाओं/संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्यों एवं बड़ी तादात में महिला, पुरुष व समाज के वरिष्ठजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन गजेंद्र चांवला ने किया तथा अंत में जीतू तलरेजा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Post