Latest News

22 जनवरी श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम एवं सुरक्षा संबंधी तैयारियों को लेकर कलेक्टर जैन एवं एसपी तोलानी ने किया रामपुरा नगर का निरीक्षण व दिए आवश्यक दिशा निर्देश

महावीर चौधरी January 21, 2024, 4:28 pm Technology

रामपुरा। रामपुरा नगर में आगामी 22 जनवरी को होने वाले अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश के माननीय प्रधानमंत्री के आह्वान पर सम्पूर्ण देश में भव्य दिवाली नुमा त्योहार मनाने की तैयारियां ज़ोर शोर से चल रही हैं। वहीं इसी कड़ी में रामपुरा नगर में भी नगर परिषद रामपुरा सहित आम नागरिक समाजजन द्वारा भी भव्य कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही हैं। वहीं नगर के वरिष्ठगण जन सहयोग द्वारा विशाल महाप्रसादी भंडारा कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा । जिसकी सुरक्षा एवम अन्य व्यवस्था संबधी निरीक्षण जिला कलेक्टर नीमच श्री दिनेश जैन एवम जिला पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी द्वारा मय टीम अमले सहित किया गया‌। एवम आवश्यक दिशा निर्देश प्रेषित किए। वही नगर के मुख्य मार्गो से फ्लैग मार्च भी निकाला गया। उक्त मौके पर अनुविभागीय पुलिस अधिकारी महोदय सहित तहसीलदार रामपुरा मुकेश निगम, नगर परिषद मुख्य अधिकारी कन्हैयालाल सूर्यवंशी, पुलिस थाना प्रभारी विपिन मसीह एवं पुलिस टीम व नगर परिषद कर्मचारीगण मौजूद रहें।

Related Post