Latest News

दो दिवसीय यूथ लीडरशिप समिट का आयोजन पुष्कर में संपन्न, प्रसिद्ध मोटिवेटर भूषण धनोडकर ने दिया सफलता का मन्त्र

Neemuch headlines January 21, 2024, 7:44 am Technology

पुष्कर। युवा संसद सामाजिक सेवा संकल्प अभियान के तहत युवाओं की नेतृत्व क्षमता विकास हेतु दो दिवसीय यूथ लीडरशिप समिट का आयोजन पुष्कर के विंटर माउंटेन रिसोर्ट में किया गया आरंभ में कार्यशाला का शुभारंभ प्रॉ डॉ डी सी राठी के द्वारा किया गया। कार्यशाला में युवाओं को सामूहिक नेतृत्व प्रबंधन यूथ लीडरशिप स्किल व्यक्तित्व विकास कम्युनिकेशन स्किल्स का गहन व्यावहारिक प्रक्षिक्ष्ण मोटिवेशनल स्पीकर भूषण धनोडकर, प्रो डॉ डीसी राठी शासकीय महाविद्यालय राउ , डॉ निलेश पांचाल व गोकुल सिंह सिसोदिया के द्वारा दिया गया । कार्यशाला का संयोजन संस्था युवा संसद के द्वारा सामाजिक सेवा संकल्प अभियान के तहत किया गया था। कार्यक्रम का संचालन युवा संसद के सह संयोजक सीएस आर्य के द्वारा किया गया। आभार संस्था के राहुल सेन के द्वारा किया गया। यूथ समिट में मध्यप्रदेश व राजस्थान के विभिन्न जिलो से 50 चयनित युवाओं को आमंत्रित किया गया था।

Related Post