Latest News

नीमच में कवि सम्मेलन आज, श्रीराम की आराधना में किया जाएगा कविता पाठ

Neemuch headlines January 20, 2024, 1:08 pm Technology

नीमच। अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए सभी बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले ही देशभर में तरह-तरह के धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में नीमच जिला प्रेस क्लब द्वारा आज ‘एक शाम श्रीराम के नाम’ भव्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। करेंगे कविता पाठ आज रात 8 बजे से आरंभ होने वाले कवि सम्मेलन में देश के शीर्ष राष्ट्रवादी कवि वेदव्रत वाजपेयी (लखनऊ), अतुल ज्वाला (इंदौर), युवा की आवाज गौरव चौहान (ईटावा), प्रखर कवि निशामुनि गौड़ (कोटा), गीतकार महेंद्र मधुर (आष्टा), नीमच के कवि एवं पत्रकार धर्मेंद्र शर्मा (कवि सम्मेलन संयोजक) और कवियत्री डॉ. प्रेरणा ठाकरे परिहार (सूत्रधार, मंच संचालन) श्रीराम की आराधना में कविता पाठ करेंगे- श्याम गुर्जर, अध्यक्ष, नीमच जिला प्रेस क्लब इस अवसर पर सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक नीमच दिलीप सिंह परिहार, पूर्व मंत्री व विधायक जावद ओमप्रकाश सकलेचा, विधायक मनासा अनिरूद्ध माधव मारू, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जनसिंह चौहान, नीमच कलेक्टर दिनेश जैन, आईजी सीटीसी सीआरपीएफ संदीप दत्ता, डीआईजी सीटीसी सीआरपीएफ वेदप्रकाश शर्मा, पुलिस अधीक्षक नीमच अमितकुमार तोलानी, नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा एवं सम्पादकगण मौजूद रहेंगे।

Related Post