Latest News

श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में शोभायात्रा व नाटिका कल.

Neemuch headlines January 19, 2024, 4:14 pm Technology

नीमच । विवेकानंद बाल कल्याण समिति नीमच, सरस्वती विद्या मंदिर, एसएसवीएम सीनियर सेकंडरी स्कूल नीमच अंग्रेजी माध्यम के संयुक्त तत्वावधान एवं अयोध्या में प्रस्तावित 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पावन उपलक्ष्य में कल 20 जनवरी शनिवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर विकास नगर से सुबह 11 बजे एक भव्य शोभायात्रा ढोल ढमाको के साथ निकाली जाएगी। शोभायात्रा में भगवान श्री राम जी के जीवन चरित्र पर आधारित राम दरबार लव कुश की झांकी बग्गी एवं ट्रैक्टर में श्रृंगारित कर निकाली जाएगी। विवेकानंद बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रहलाद राय गर्ग दडोली वाला ने बताया कि शोभा यात्रा विकास नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होगी जो विकास नगर भारतीय जीवन बीमा निगम चौराहा अंबेडकर मार्ग राठौर परिसर स्थित अजमीड़ जी चौक, सीआरपीएफ मार्ग गांधी भवन, राज मंदिर टॉकीज, विजय टाकिज, कमल चौक, फव्वारा चौक, बारादरी चौराहा, श्री बड़े बालाजी मंदिर, नरसिंह मंदिर, श्री राम चौक,, घंटाघर बिचला गोपाल मंदिर, श्री राम मंदिर, पुस्तक बाजार, होते हुए विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई 40 विद्युत केंद्र स्थित भारत माता चौक पर पहुचेंगी जहां सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के विद्यार्थियों द्वारा श्री राम के जीवन चरित्र पर आधारित नाटिका प्रस्तुत की जाएगी। शोभा यात्रा में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर विद्यालय प्राचार्य कविता जिंदल एवं महेश गदले, आचार्य दीदी विद्यार्थी एवं विद्यालय प्रशासन के स्टाफ शिक्षक शिक्षिकाएं भी सहभागी बनेंगे। मार्ग में भारतीय जीवन बीमा निगम चौराहा पर डॉक्टर सुभाष वधवा, कमल चौक पर सीए एसोसिएशन, नरसिंह मंदिर पर अग्रवाल समाज, घंटाघर पर स्वर्णकार सर्राफा संगठन, पुस्तक बाजार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पदाधिकारीयों द्वारा पुष्प वर्षा अगवानी कर स्वागत किया जाएगा। आरती के पश्चात सभी विद्यार्थी पुनः शोभायात्रा के रूप में मिडिल स्कूल मैदान झूलेलाल मंदिर होते हुए विकास नगर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर पहुंचकर कार्यक्रम का विसर्जन होगा।

Related Post