Latest News

अयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सरवानिया महाराज के बच्चो में उत्साह, बनाई राम नाम की मानव श्रृंखला

Neemuch headlines January 19, 2024, 4:12 pm Technology

सरवानिया महाराज । आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्री राम मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रदेश भर में कहीं प्रकार के धार्मिक आयोजन किया जा रहे हैं। जिसका उत्साह सरवानिया महाराज के बड़े बुजुर्गों के साथ-साथ बच्चों में भी देखा जा रहा है। अयोध्या में श्री राम की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों के तहत शुक्रवार को शासकीय माध्यमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर राम की आकृति का निर्माण कर भगवान के भजनों पर सुंदर नृत्य किया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने बच्चों को बताया कि भगवान श्री राम की कथाओं से हमें सच्चे पुरुषार्थ के बारे में पता चलता है। साथ ही हमें परिवार के प्रति जिम्मेदारी निभाने की भी प्रेरणा मिलती है। विद्यालय में छोटे-छोटे बच्चों द्वारा बनाई गई इस मानव शृंखला को लेकर नगर में सराहना की जा रही है।

Related Post