नगर में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव निमित नगर के श्री रामजानकी मंदिर पर 20/01/2024 को भव्य संगीतमय सुंदरकांड का पाठ

प्रदीप जैन January 18, 2024, 6:49 pm Technology

सिंगोली। नगर में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या के निमित 20/01/2024,शनिवार को शाम 8 बजे श्री राम जानकी मंदिर पर भव्य संगीतमय सुंदरकाण्ड का आयोजन रखा गया है, आयोजक करने वाला राम कराने वाला राम , इसी क्रम 21और 22 जनवरी को श्री राम जानकी मंदिर पर 21/01/2024 रविवार को श्री अखंड रामायण परायण का पाठ सभी राम भक्तो द्वारा किया जायेगा , और 22/01/2024 सोमवार को प्रातः 4.30बजे ठाकुर का विशेष रुद्र अभिषेक किया जाएगा ततपश्चात श्री राम जानकी जी का दिव्य रजत वेशभूषा श्रृंगार किया जाएगा ,मंदिर पर हवन पूजा द्वारा अनुष्ठान का आयोजन भी होगा,और अयोध्या में चल प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी सभी भक्तो को दिखाया जाएगा,लाइव कार्यक्रम के बाद श्री राम जानकी की महाआरती कर प्रसाद वितरित किया जाएगा।

Related Post