Latest News

रोल प्रेक्षक जामोद का नीमच आगमन।

Neemuch headlines January 18, 2024, 3:47 pm Technology

नीमच।भारत निर्वाचन आयोग द्वारा फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षि‍प्त पुनरीक्षण 2024 के तहत मुख्‍य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल द्वारा योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सचिव एवं राज्‍य योजना आयोग भोपाल के सदस्‍य सचिव बाबूसिंह जामोद को नीमच जिले के लिए रोल प्रेक्षक नियुक्‍त किया गया है। रोल प्रेक्षक जामोद का गुरूवार को नीमच आगमन हो रहा है। रोल प्रेक्षक बाबूसिह जामोद 19 जनवरी 2024 को प्रात: 11 बजे कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में विभिन्‍न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेगें। उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव साहु व्‍दारा जिले के सभी मान्‍यता प्राप्‍त राजनैतिक दलों के अध्‍यक्षों एवं प्रतिनिधियों से इस बैठक में उपस्थित होने का आगृह किया है।

Related Post