सरवानिया महाराज में एक शाम सांवलिया सेठ के नाम विशाल भजन संध्या का आयोजन 24 जनवरी को

Neemuch headlines January 16, 2024, 4:07 pm Technology

सरवानिया महाराज । शहर में पहली बार 24 जनवरी को एक शाम सांवरिया सेठ के नाम विशाल भजन संध्या का आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन सांवरिया मित्र मंडल एवं समस्त नगर वासियों के सहयोग से बुधवार 24 जनवरी को रात्रि 7 बजे से नगर के पिपलौचोक पर किया जायेगा है। जिसमे राजस्थान के सुप्रसिद्ध भजन गायक गोकुल शर्मा एन्ड हिंगलाज साउंड उदयपुर अपनी प्रस्तुति देंगे। वही इत्र वर्षा व पुष्पवर्षा के साथ सांवरिया सेठ की भव्य शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गो से निकाली जायेगी। इस विशाल भजन संध्या को लेकर मित्र मंडल के सदस्यों ने सभी नगर व आस पास के क्षेत्रवासियो को अधिक से अधिक संख्या में पहुचकर आयोजन को सफल बनाने की कहा है।

Related Post