Latest News

छात्र हितों को लेकर युवा मोर्चा जिला मंत्री राकेश जोशी ने की विधायक सखलेचा से मुलाकात

प्रदीप जैन January 13, 2024, 7:33 pm Technology

क्षैत्र की सातो नगर पंचायतो मे सीएम राईज स्कूल की सौगात के लिए जताया आभार

सिंगोली। मध्यप्रदेश के नीमच जिले की जावद विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर नित नए प्रयास क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा द्वारा किए जा रहे अथक प्रयासो के कारण क्षैत्र मे शिक्षा का स्तर निरंतर बढ़ता ही जा रहा हैं। विधानसभा चुनाव के तुरंत बाद श्री सकलेचा की पांचवी पारी मे उनके अथक प्रयासों से क्षेत्र को 185 करोड़ के सीएम राईज स्कूलो की अतिरिक्त सौगात मिली है। इससे पूर्व में भी क्षेत्र में जावद और सिंगोली नगर परिषद में सीएम राइज स्कूल की सौगात सकलेचा के प्रयास से मिल चुकी और दोनो स्थानो पर स्कूल प्रारंभ होकर सीएम राईज स्कूल के नक्क्षे के अनुसार भवनो का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। इसके साथ ही प्रदेश में जावद विधानसभा पहली ऐसी विधानसभा क्षैत्र बन गई जिसमे क्षैत्र की सातो नगर पंचायतो मे सीएम राइज स्कूलों की सौगात श्री सकलेचा द्वारा क्षेत्र को मिली है। जावद विधानसभा क्षेत्र को यह सौगात मिलना इस बात का प्रतीक है की क्षेत्र के विधायक शिक्षा को लेकर बहुत ही दूरगामी सोच रखते हैं। जिसका परिणाम भी अब सामने आना लगा है,जापानी शिक्षा के बाद सीएम राइज स्कूलों की यह सौगात जावद में शिक्षा के स्तर को निरंतर आगे बढ़ाएगी और एक कीर्तिमान स्थापित करेगी इसके अलावा विधायक ओमप्रकाश सकलेचा ने अनेक गांवो मे 15 करोड़ से भी अधिक की लागत के सामुदायिक भवन भी बनाए है तथा शेष स्थानो पर भी शीघ्र ही सामुदायिक भवन बनाने की योजना तैयार कर रखी है। शिक्षा और आमजन के हित में दी गई इन महत्त्वपूर्ण सौगात को लेकर युवा मोर्चा के जिला मंत्री राकेश जोशी ने नक्षत्र वाटिका पहुंच कर विधायक सखलेचा का आभार प्रकट किया और सिंगोली महाविद्यालय में नवीन संकाय एमए, बीएससी नए सत्र से संचालित करने हेतु चर्चा करते हुए मांग की जिस पर श्री सकलेचा द्वारा उक्त विषय पर बताया कि कार्य प्रगति पर है जल्द ही क्षेत्र के विद्यार्थियों को यह सौगात भी प्राप्त होगी।

Related Post