Latest News

श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव निमित अयोध्या से आए पूजित अक्षत्त का वार्ड क्र 12 -13 में निवासरत कारसेवक परिवारो एवं वार्ड पार्षद द्वारा भव्य स्वागत किया गया

प्रदीप जैन January 13, 2024, 7:31 pm Technology

सिंगोली। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या से आए पूजित निमंत्रण पत्र एवम पवित्र अक्षत से शुक्रवार को सिंगोली नगर के वार्ड क्रमांक 12 एवम वार्ड क्रमांक 13 में घर घर रामभक्तो द्वारा पिले चावल और निमंत्रण पत्रक दिए गए । वार्ड क्रमांक 12 में निवासरत कार सेवक ओमप्रकाश स्वर्णकार एवम ओंकारलाल शर्मा के परिवार एंव समस्त वार्ड वासियों ने अक्षत कलश का ऐतिहासिक स्वागत एवम पूजन किया। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 13 मे निवासरत पूर्व विधायक दुलीचंद जैन के परिजनो ने एवं वार्ड पार्षद श्री मति पारी बाई गोपाल लाल सुथार और इनके परिवार द्वारा अक्षत कलश का पूजन एवंम स्वागत किया गया। वार्ड क्रमांक 12-13 मे अक्षत तथा निमंत्रण पत्र वितरण कार्यक्रम के पश्चात नगर के वार्ड क्रमांक 13 मे स्थित गूर्जर समाज के श्री राम जानकी मंदिर पर सभी रामभक्तो एवम वार्ड वासियों ने सामूहिक आरती करते हुए श्री हनुमान चालीसा का पाठ कर ठाकुर जी को 51 किलो केसरिया दूध और लड्डू का भोग लगा प्रसाद वितरण किया।

Related Post