Latest News

युवा दिवस के उपलक्ष में सीएम राइज सिंगोली में सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया

प्रदीप जैन January 12, 2024, 6:28 pm Technology

सिंगोली। स्थानीय सीएम राइज शासकीय बालक उमावि सिंगोली में आज स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस युवा दिवस के उपलक्ष पर लोक शिक्षण संचनालय के आदेश अनुसार सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया।

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जी जैन वार्ड पार्षद प्रतिनिधि संजय जी सुथार एवं प्राचार्य महोदय श्रीमती किरण जैन ने मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी का पूजन अर्चन के साथ कार्यक्रम को विधिवत प्रारंभ किया। आकाशवाणी के सीधे प्रसारण के द्वारा सर्वप्रथम राष्ट्रगीत एवम् मध्य प्रदेश गान हुआ तत्पश्चात स्वामी विवेकानंद के जीवन में बारे में उनके विचार साझा किए उसके बाद माननीय मुख्यमंत्री ने आकाशवाणी के सीधे प्रसारण माध्यम से छात्रों, शिक्षकों एवम् सभी जनप्रतिनिधियों को संबोधित किया गया।

तपश्चात सभी विद्यार्थी एवम् शिक्षको ने सूर्य नमस्कार एवम् प्राणायाम किया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related Post