नीमच। श्री गुरू गोबिंद सिंह जी के 357 वे प्रकाश शोर से जारी है। 17 जनवरी को मनाए जाने वाले पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए तैयारियां जोर जन्मोत्सव को लेकर सिख्ख समाज में जबर्दस्त उत्साह का माहौल है। सिख्ख समाज विकास समिति ने आयोजन को भव्यता प्रदान करने के लिए सारे प्रयास प्रांरभ कर दिए है।
सिख्ख समाज विकास समिति के अध्यक्ष हरभजन सिंह सलूजा, सचिव सतपाल सिंह छाबडा, मीडिया प्रभारी मनदीप सिंह गौत्रा ने बातया कि इस बार कार्यक्रमों को लेकर व्यापक तैयारियां पूरी हो चूकि है। प्रातः 5 बजे से प्रभात फेरी निकाली जा रही। जो 13 जनवरी तक जारी रहेगी। 14 जनवरी को भव्य नगर कीर्तन संपूर्ण सिख्ख समाज व शहरवासियों को नगर कीर्तन का बेसब्री से इंतजार रहता है। 14 जनवरी को पूर्वान्ह 11 बजे से शाम 6 बजे तक नगर कीर्तन निकाला जाएगा।
नगर कीर्तन का विशेष आकर्षण कोटा की गतका पार्टी के हैरत अंगेज करतब रहेंगे। गौरतलब है कि नगर कीर्तन में शामिल होने के लिए छोटे-छोटे बच्चों व महिलाओं में विशेष उत्साह का माहौल रहता है। अखण्ड पाठ- श्री सलूजा व श्री गौत्रा ने बताया कि 15 जनवरी को प्रातः 9 बजे से श्री अखण्ड पाठ साहिब का आरंभ होगा। 17 जनवरी को प्रातः 9 बजे समाप्ति होगी। इसके पश्चात हजूरी रागी जत्था द्वारा शबद कीर्तन किया जाएगा। 17 जनवरी के आयोजन 17 जनवरी को रात्रि 7.30 बजे से 9.30 बजे तक हजूरी रागी जत्था द्वारा शबद कीर्तन किया जाएगा। रात्रि 9.30 बजे से 11 बजे तक स्त्री सत्संग द्वारा शबद कीर्तन उसके उपरांत आरती, फूलों की बरखा, अरदास व आतिशबाजी के साथ हर्षोल्लास से 357 वाँ प्रकाश पर्व मनाया जाएगा।
श्री सलूजा व गौत्रा ने बताया कि समस्त आयोजन नगरपालिका कार्यालय के सामने स्थित गुरूद्वारा पर आयोजित होंगे। व्यापक तैयारियां प्रकाश पर्व को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही है। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। पूरे परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया जा रहा है। पुराने अनुभवों से सबक लेकर वो सारी तैयारियां की जा रही है कि मत्था टेकने आने वाले भक्तों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े।