Latest News

पूज्य मुनिश्री सुप्रभ सागर जी महाराज का हुआ थडोद नगर से मंगल विहार, झांतला समाजजनो के आग्रह पर किया विहार

प्रदीप जैन January 9, 2024, 3:23 pm Technology

सिंगोली। दिगम्बर मुनिराज चाहे कड़ाके की सर्दी हो गर्मी हो या बारिश हो बगेर किसी मौसम कि परवाह किए बिना आगे कि और विहार करते है।

मंगलवार को अधिकांश क्षेत्रों मे बारिश व बर्फीर्ली हवाओं का जबरदस्त दौर होने के बावजूद आज थडोद नगर मे विराजमान आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज से शिक्षित व वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री सुप्रभ सागर जी महाराज का एकमाह से अधिक समय तक नगर मे धर्म प्रभावना करते हुए दिनांक 9 जनवरी मंगलवार को दोपहर मे झांतला के समाजजनो के आग्रह पर विहार झांतला कि ओर हुआ।

मुनिश्री के विहार के दोरान सिंगोली थडोद झांतला व अन्य नगरों के समाजजन साथ मे चल रहे है। समाज के पारस जैन ने बताया कि मुनिश्री का सिंगोली में भव्य चातुर्मास सम्पन्न होने के बाद आसपास के गांवों मे धर्म प्रभावना हेतु विहार चल रहा है इसी दौरान आगामी 16 जनवरी को मुनिश्री के सानिध्य में धार्मिक नगरी बेगु राजस्थान में श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन किला मंदिर मे भव्य वार्षिक महोत्सव मुनिश्री के सानिध्य में बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाएगा जिसमें बडी संख्या में समाजजन उपस्थित रहेंगे।

Related Post