मंदसौर। सांसद सुधीर गुप्ता तीसरी बार संसद रत्न अवॉर्ड के लिए चयनित किए गए।
सम्मान समारोह 17 फरवरी को नई दिल्ली में होगा। रविवार को दिल्ली में प्राइम पॉइंट फाउंडेशन ने इसकी घोषणा की। संस्था द्वारा देश के सांसदों को उनके लोकसभा कार्यकाल में निरंतरता और प्रदर्शन के आधार पर अलग-अलग श्रेणी में किये गए उनके कार्यों पर यह पुरस्कार दिया जाता है।
इस पुरस्कार की स्थापना भारत के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के कहने पर की गई थी। ये। पुरस्कार व्यापक प्रदर्शन पर आधारित है, जिसमें नामांकित व्यक्तियों का चयन कानून और संसदीय मामलों के राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएस कृष्णमूर्ति की अध्यक्षता वाली एक जूरी समिति द्वारा किया जाता है।
यह देश में शीर्ष प्रदर्शन करने वाले सांसदों को सम्मानित करने के लिए नागरिक समाज द्वारा दिया जाने वाला पुरस्कार है। सांसद गुप्ता ने उक्त पुरस्कार क्षेत्र की जनता को समर्पित करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता का स्नेह ही मेरी ऊर्जा है। जो मुझे कार्य करने के लिए सदैव प्रेरित करती है।
साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और नेतृत्व के कारण ही आज वे इस मुकाम पर पहुंचे हैं। वही आपको बता दें कि सांसद सुधीर गुप्ता देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह के बहुत ही करीबी और विश्वसनीय माने जाते हैं।