Latest News

मेरी बस्ती मेरी अयोध्या मानकर भगवान श्रीराम मंदिर के भव्य मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अक्षत कलश से घर घर जाकर पिले चावल वितरित कर रहे श्रीराम भक्त

प्रदीप जैन January 8, 2024, 9:00 pm Technology

सिंगोली। 22 जनवरी को अयोध्या मे होने वाले भगवान श्रीराम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा एवं लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर सिंगोली नगर मे श्री राम भक्तो की टोली अयोध्या से आए अक्षत कलश के पिले चावल नगर के सभी वार्डो मे घर-घर जाकर बांट रहे है। नगर मे राम मंदिर के लोकार्पण को लेकर जबरदस्त उत्साह का वातावरण बना हुआ है। राम भक्त सुबह प्रभात फेरी तो शाम को अलग अलग मंदिरो पर हनुमान चालिसे का पाठ कर जन जागरण कर रहे है। प्रभात फेरी मे महिलाओ के साथ साथ युवाओ की टोली भी सक्रियता से भाग ले रही है। इसके अलावा वार्ड समितियो के माध्यम से नगर के वार्डो मे घर घर जाकर मेरी बस्ती मेरी अयोध्या मानकर भगवान श्रीराम के मंदिर प्राण प्रतिष्ठा और लोकार्पण कार्यक्रम का उत्सव मनाने के लिए पिले चावल वितरित किए जा रहे है। मंदिर लोकार्पण को लेकर नगर के आमजन मे अपार उत्साह है। दिनांक 22 जनवरी को घर-घर दीप प्रज्वलन कर दीपोत्सव मनाने की जोरदार तैय्यारी राम भक्तो द्वारा की जा रही है साथ ही नगर के सभी मंदिरो पर धार्मिक आयोजन आयोजित होने की जानकारी मिल रही है। युवा राम भक्त गली गली घर-घर सबमे राम सबके राम के नारे को बुलंद कर रहे है। वर्षो के इन्तजार और संघर्ष के बाद बने राम मंदिर को लेकर पुरूषो के साथ साथ महिलाओ मे भी जबरदस्त उत्साह का वातावरण बना हुआ है।

Related Post