Latest News

जिला प्रेस क्लब के चुनाव की तैयारिया शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया इस दिन तक होंगे नामांकन, इस तारीख तक होगी नाम वापसी

Neemuch Headlines January 7, 2024, 12:37 pm Technology

नीमच, निप्र। नीमच जिला प्रेस क्लब, नीमच की बैठक शनिवार को गाधी वाटीका में आयोजित की गई । जिसमें सदस्यों की आपत्ति के निराकरण के बाद अंतिम स्क्रूटनी के बाद प्रेस क्लब के सदस्यों की अंतिम सूची तैयार हो गई है ।

इसके साथ ही प्रेस क्लब के चुनाव 14 जनवरी 2024 को होंगे। कोर कमेटी सदस्य दीपेश जोशी ने बताया कि 14 जनवरी को होने वाले जिला प्रेस क्लब के चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया रविवार से शुरू हो गई है। नामांकन की प्रक्रिया के लिए और कमेटी के सदस्यों से संपर्क किया जा सकता है।

जोशी ने बताया है कि कार्यकारिणी में निर्वाचन के लिए नामांकन 07 जनवरी से 12 जनवरी 2024 तक शाम 5 बजे तक भरे जायेंगे, इसके बाद कोई नामांकन नहीं हो सकेगा। इसके बाद 13 जनवरी की शाम 5 बजे तक नाम वापसी होगी।

 जोशी ने बताया कि क्लब के सदस्यों की सूची जारी होने के साथ ही जिला प्रेस क्लब (रजि) चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू की गई है। आचार संहिता का पालन को लेकर कोर कमेटी निगरानी रखेगी। वहीं अनुशासनहीनता करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। 14 जनवरी, रविवार को लोकतंत्र प्रणाली से जिला प्रेस क्लब (रजि) के चुनाव होंगे।

अब प्रेस क्लब के लिए वर्ष 2024 की कार्यकारिणी का चुनाव होगा। क्लब के सदस्यों में पत्रकारिता से जुड़े समाचार पत्रों में खबर लिखने वाले शहरी व ग्रामीण पत्रकार को शामिल किया गया है। कोर कमेटी की बैठक में प्रहलाद भट्ट, हेमेंद्र चिंटू शर्मा, कृष्णा शर्मा, सुरेश राजपुरोहित सन्नाटा, संजय यादव, मनीष बागड़ी, महेश जैन, दीपेश जोशी सहित कोर कमेटी के सदस्य उपस्थित थे।

Related Post