Latest News

शास.उचित मूल्य की संस्था पर लंबे समय तक सेवाएं देने वाले 90 वर्षीय भागीरथ देथलिया का निधन नगर में शोक की लहर

विनोद पोरवाल। January 5, 2024, 4:24 pm Technology

कुकडेश्वर। भारतीय जन संघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी में तन मन धन से सेवा देकर कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में कार्य करने वाले एवं सरकारी उचित मूल्य संस्था की दुकान का लंबे समय तक संचालन करते हुए आपने समाज सेवा के साथ हर जन से मिलन सारिता रखने वाले सभी के सुख-दुख में काम आने वाले हंसमुख मिलन सार धार्मिक प्रवृत्ति वाले श्री भागीरथ जी देथलिया संस्था वाले का 90 वर्ष करीब की उम्र में अल्प बीमारी के चलते निधन हो गया आप अपने भरे पूरे परिवार को रोता बिलखता छोड़ कर चल बसे।

आपकी शवयात्रा निवास स्थान से निकली गई। जिसमें समाज जनों के साथ ही कई समाज सेवी जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।मुक्तिधाम पर आपकी चिता को मुखाग्नि आपके पुत्र कैलाश चंद्र, अरुण सर, रमेशचंद्र, सुरेश नप कर्मचारी एवं परिजनों ने दी।मुक्तिधाम पर कई समाज सेवियों ने शोक संवेदना व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Post