Latest News

साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर, नहीं रहे मशहूर अभिनेता और DMDK नेता विजयकांत, अस्पताल में ली आखिरी सांस

Neemuch headlines December 28, 2023, 12:17 pm Technology

नई दिल्ली। साउथ इंडस्ट्री से इस वक्त एक दुखद खबर सामने आई है। साउथ इंडस्ट्री के मशहूर सुपरस्टार और DMDK पार्टी के फाउंडर विजयकांत का गुरुवार यानी कि आज निधन हो गया है। उन्होंने चेन्नई के अस्पताल में आखिरी सांस ली है। जानकारी के मुताबिक उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी।

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता और DMDK के पार्टी के फाउंडर विजयकांत के फैंस पर दुखों का पहाड़ टूटा है। निमोनिया के इलाज के दौरान अभिनेता ने दम तोड़ दिया। कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आने की भी खबर सामने आ रही है। अस्पताल ने एक बयान जारी किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि विजयकांत को निमोनिया के चलते कुछ दिनों पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका इलाज चल रहा था। उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली थी। जिस वजह से उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। हालत गंभीर होने के चलते उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

अभिनेता की मौत पर पीएम मोदी ने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट X पर दुख जताते हुए उनके साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘धीरू विजयकांत जी के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। तमिल सिनेमा के लीजेंड लाखों दिलों में उनका नाम आज भी बसा हुआ है। बतौर राजनेता वह जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध रहते थे। तमिलनाडु की राजनीति पर उन्होंने गहरा प्रभाव छोड़ा, उनका जाना काफी खल रहा है। उनकी पूर्ति होना मुश्किल है। वह एक घनिष्ठ मित्र थे, कई बार उनसे मुलाकात हुई। इस दुख की घड़ी में परिजनों प्रति मेरी संवेदनाएं, ओम शांति।’

Related Post