Latest News

सांसद डॉ.के.पी. यादव ‘’विकसित भारत संकल्‍प यात्रा’’में 25 दिसम्‍बर को गुना के ग्राम मावन एवं बमोरी के ग्राम कलोरा में करेंगे भागीदारी

Neemuch headlines December 24, 2023, 7:02 pm Technology

नीमच।गुना जिले में विकसित भारत संकल्‍प यात्रा का आयोजन सतत जारी है। इसी क्रम में दिनांक 25 दिसम्‍बर 2023 को गुना के मावन एवं पिपरिया में तथा बमोरी के ग्राम कुडका एवं कलोरा में ‘’विकसित भारत संकल्‍प यात्रा’’ का कार्यक्रम किया जायेगा। सांसद डॉ.के.पी. सिंह यादव दिनांक 25 दिसम्‍बर 2023 को विकसित भारत संकल्‍प यात्रा में भागीदारी करेंगे। प्राप्‍त जानकारी अनुसार सांसद डॉ. यादव प्रात: 11 बजे गुना के ग्राम मावन में तथा दोपहर 03 बजे बमोरी के ग्राम कलोरा में विकसित भारत संकल्‍प यात्रा में सम्मिलित होंगे।

Related Post