Latest News

बजरंग पुनिया ने पद्मश्री अवार्ड लौटाने का किया ऐलान, सोशल मीडिया पर पीएम मोदी को लिखा पत्र

Neemuch headlines December 22, 2023, 8:08 pm Technology

नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष के रूप में संजय सिंह को चुना गया है। जिसका ऐलान गुरुवार 21 दिसंबर को किया गया था। जिसको लेकर कई पहलवानों में नाराजगी देखी जा रही है। वहीं संजय सिंह के नाम का ऐलान होने के बाद महिला पहलवान साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास लेने का ऐलान किया था। इसकी के साथ आज शुक्रवार को पहलवान बजरंग पुनिया ने पद्मश्री अवार्ड को वापस लौटाने का ऐलान कर दिया है। इसी के साथ उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) एक बयान भी लिखकर पोस्ट किया है। पीएम मोदी के नाम लिखा पोस्ट ओलंपिक विजेता पहलवान बजरंग पुनिया ने पद्मश्री अवार्ड को वापस करने के साथ सोशल मीडिया पर एक लंबा बयान लिखते हुए पोस्ट किया।

इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के नाम पोस्ट लिखते हुए कहा कि “माननीय प्रधानमंत्री माननीय प्रधानमंत्री जी उम्मीद है कि आप स्वस्थ होंगे। आप देश की सेवा में व्यस्त होंगे। आपकी इस भारी व्यस्तता के बीच आपका ध्यान हमारी कुश्ती पर दिलवाना चाहता हूं।” बृजभूषण के करीबी हैं संजय सिंह आपको बता दें भारतीय कुश्ती संघ के नए अध्यक्ष संजय सिंह कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी के सांसद बृजभूषण सिंह के करीबी माने जाते हैं। जिसके कारण पहलवानों में नाराजगी देखने को मिल रही है। वहीं वे उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के रहने वाले हैं। जिन्होंने 40:7 के अंतर से कॉमनवेल्थ की विजेता रही अनीता श्योराण को हराकर अध्यक्ष के पद पर विजयी हुए हैं।

Related Post