Latest News

स्पेशल ट्रेन का खाना बना जहर, पुणे जा रहे 90 यात्री पड़े बीमार

Neemuch headlines November 29, 2023, 7:25 pm Technology

चेन्नई और पालीताना के बीच संचालित एक विशेष ट्रेन में सवार करीब 90 यात्री भोजन विषाक्तता से अस्वस्थ हो गए। पुणे रेलवे स्टेशन पर डॉक्टरों ने सभी यात्रियों की जांच की और उन्हें आवश्यक उपचार प्रदान किया। यात्रियों को परोसा गया खाना पेंट्री कार में तैयार किया था। उपचार प्रदान किया। उन्होंने बताया कि ट्रेन 50 मिनट बाद अपनी आगे की यात्रा के लिए रवाना हो गई। मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवराज मानसपुरे ने बताया कि 'भारत गौरव' ट्रेन को एक समूह द्वारा गुजरात के पालीताना में एक धार्मिक समारोह के लिए निजी तौर पर बुक किया गया था। उन्होंने बताया कि समूह ने निजी तौर पर भोजन खरीदा था और इसकी आपूर्ति रेलवे या भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) द्वारा नहीं की गई थी। उन्होंने बताया कि यात्रियों को परोसा गया खाना पेंट्री कार में तैयार किया गया था। अधिकारी ने कहा, सोलापुर और पुणे के बीच एक कोच के लगभग 80 से 90 यात्रियों ने खाद्य विषाक्तता की शिकायत की। उन्होंने बेचैनी, दस्त और सिरदर्द की शिकायत की। उन्होंने कहा कि पुणे स्टेशन पर डॉक्टरों की एक टीम ने सभी यात्रियों की जांच की और उन्हें इलाज मुहैया कराया। अधिकारी ने कहा, 50 मिनट बाद ट्रेन रवाना हो गई। सभी यात्रियों की हालत स्थिर है।

Related Post