Latest News

दिवाली बाद दिल्ली की हवा खराब, गोपाल राय का भाजपा पर बड़ा आरोप

Neemuch headlines November 13, 2023, 2:13 pm Technology

दिल्ली में प्रतिबंध के बावजूद दिवाली के दिन हुई आतिशबाजी के कारण सोमवार को प्रदूषण का स्तर फिर काफी बढ़ गया और सुबह धुंध छाया रहा। इस बीच दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने भाजपा पर आरोप लगाया कि पार्टी चा थी कि पटाखे जलाए जाएं। आतिशबाजी, जानिए क्या है दिल्ली का हाल दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि आज प्रदूषण का स्तर बढ़ गया इसका एक मात्र कारण है पटाखे जलाना। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी भाजपा अपनी जिम्मेदारी को नहीं निभाना चाहती, ये दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा चाहती थी कि पटाखे जलाए जाएं और तीनों राज्यों (दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश) में पुलिस भाजपा के पास है। आज सुबह सात बजे AQI 275 (खराब श्रेणी) पर था। शादीपुर (315), आयानगर ( 311 ), लोधी रोड (308), पूसा (355) और जहांगीरपुरी (333) सहित कुछ क्षेत्रों में प्रदूषण का स्तर बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में पिछले साल दिवाली पर एक्यूआई 312, 2021 #382, 2020 414, 2019 337, 2018 # 281, 2017 में 319 और 2016 में 431 दर्ज किया गया था। दिवाली के एक दिन बाद शहर का एक्यूआई 2015 में 360, 2016 # 445, 2017 403, 2018 # 390, 2019 में 368, 2020 में 435, 2021 में 462 और 2022 में 303 था।

Related Post