Latest News

गांधी जयंती पर राजघाट पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी दी बापू को श्रद्धांजलि

neemuch headlines October 2, 2023, 9:58 am Technology

नई दिल्ली। महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर, 1869 को हुआ था। उनके जन्मदिन को गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है, यह दिन उनके जीवन और विरासत का सम्मान करने के लिए समर्पित है। सत्य, अहिंसा और सादगी का उनका दर्शन, जिसे अक्सर "सत्याग्रह" कहा जाता है, दुनिया भर में पीढ़ियों को प्रेरित करता रहता है। गांधी जयंती पर देश में सोमवार को स्वच्छता दिवस मनाया जा रहा है। इस दौरान पीएम मोदी, विपक्ष के कई नेता राजघाट पहुंच कर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। आज की महत्वपूर्व खबरों में चर्चा है पीएम मोदी के मध्यप्रदेश दौरे की। विधानसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी लगातार एमपी का दौरा कर रहे हैं। पीएम मोदी का पिछले 7 महीने में ये 7वां दौरा है। आज ग्वालियर में पीएम मोदी आम जनता को संबोधित करेंगे।

Related Post