सौर मिशन Aditya L1 को लेकर उल्टी गिनती शुरू, शनिवार सुबह 11.50 बजे लांचिंग

Neemuch headlines September 1, 2023, 3:07 pm Technology

सौर मिशन आदित्य-एल1 उलटी गिनती आज से शुरू हो गई। इस मिशन को 2 सितंबर को पूर्वाह्न 11.50 बजे श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया जाना है। मिशन को PSLV C-57 से लांच किया जाएगा। इसरो ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि आदित्य-एल1 की 23 घंटे 40 मिनट का काउंटडाउन 12.10 मिनट पर शुरू हुआ। मिशन को 2 सितंबर को सुबह 11.50 पर लांच किया जाएगा।

मिशन की उल्टी गिनती शुरू होने से पहले ISRO वैज्ञानिकों की एक टीम आदित्य-एल1 मिशन के लघु मॉडल के साथ तिरुमाला श्री वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा- अर्चना करने पहुंची। आदित्य-एल1 अंतरिक्ष यान को सूर्य के परिमंडल के दूरस्थ अवलोकन और एल। (सूर्य-पृथ्वी लैग्रेजियन बिंदु) पर सौर हवा का वास्तविक अध्ययन करने के लिए डिजाइन किया गया है, जो पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर है। मिशन को लेग्रेंजियन बिंदु-1 (L1) तक पहुंचने में करीब चार महीने का समय लगेगा। लैग्रेजियन बिंदु-1 वह स्थान है, जहां सूर्य और पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण बल समान होता है। यह सूर्य के अध्ययन के लिए भारत का पहला समर्पित मिशन है जिसे इसरो ऐसे समय अंजाम देने जा रहा है

Related Post