Latest News

गुजरात महाराष्ट्र में गिरे पेट्रोल-डीजल के दाम, तेल कंपनियों ने जारी किए नए भाव

Neemuch headlines July 12, 2023, 10:46 am Technology

दिल्ली। कच्चे तेल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज बुधवार को सपाट बनी हुई है। डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.01 डॉलर घटकर 74.82 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है, वहीं ब्रेंट क्रूड 0.02 डॉलर की गिरावट के साथ 79.38 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। देश में तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। गुजरात में पेट्रोल 61 और डीजल 62 पैसे सस्ता हो गया है। हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल के दाम 54 और डीजल के 47 पैसे घट गए हैं। महाराष्ट्र में पेट्रोल 54 और डीजल 52 पैसे सस्ता हुआ है। जोड़ों के दर्द से राहत चाहिए तो ये तरीका इसके अलावा झारखंड, तेलंगाना, कर्नाटक और उत्तरप्रदेश में भी पेट्रोल-डीजल के दाम घटे हैं, दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल में पेट्रोल 25 और डीजल 24 पैसे सस्ता महंगा हुआ है। इसके अलावा केरल और तमिलनाडु में भी ईंधन महंगा हुआ है। देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.92 और डीजल 90.08, गाजियाबाद में 96.58 और डीजल 89.75, लखनऊ में पेट्रोल 96.48 और डीजल 89.67, पटना में पेट्रोल 107.59 रुपए और डीजल 94.36, पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपए और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है। सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।

Related Post