Latest News

Yoga Day 2023 भारत में दिग्गजों ने किया योग, पीएम मोदी ने अमेरिका से दिया खास संदेश

Neemuch headlines June 21, 2023, 8:17 am Technology

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया योग मंत्र उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई दिग्गज योग करते दिखाई दिया।

योग दिवस से जुड़ी हर जानकारी....

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वीडियो के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खास संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हमारे ऋषियों ने योग को परिभाषित करते हुए कहा है कि जो जोड़ता है वो योग है इसलिए योग का ये प्रसार उस विचार का विस्तार है जो पूरे संसार को एक परिवार के रूप में समाहित करता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि योग के विस्तार का अर्थ है वसुधैव कुटुंबकम की भावना का विस्तार इसलिए इस साल भारत की अध्यक्षता में हो रहे जी20 समिट की थीम भी वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर रखी गई है। आज दुनिया में करोड़ो लोग योगा फॉर वसुधैव कुटुंबकम की थीम पर एक साथ योग कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस साल योग दिवस के कार्यक्रमों को 'ओशन रिंग ऑफ योगा' ने और विशेष बना दिया है। इसका विचार, योग के विचार और समुद्र के विस्तार के पारस्परिक संबंध पर आधारित है। -उन्होंने कहा कि आज शाम को भारतीय समय के अनुसार शाम करीब 5:30 बजे संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में जो योग कार्यक्रम हो रहा है, मैं उसमें शामिल होऊंगा। -भारत के आह्वान पर दुनिया के 180 से ज्यादा देशों का एक साथ आना, ऐतिहासिक है। 2014 में जब संयुक्त राष्ट्र महासभा में योग दिवस का प्रस्ताव आया तब रिकॉर्ड देशों ने इसका समर्थन किया था।

तभी से लेकर आज तक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के जरिए योग एक वैश्विक आंदोलन बन गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने INS विक्रांत पर किया।

योग केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, नरेंद्र सिंह तोमर पीयूष गोयल, नितिन गडकरी और थर्मेंद्र प्रधान ने भी योग कार्यक्रम में भाग लिया।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने किया योग -भारतीय सेना के जवानों ने पेगांग त्सो में किया योग!

- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ओडिशा के बालासोर में किया योगाभ्यास

-केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर में योग किया।

- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और योग गुरु रामदेव ने हरिद्वार में पतंजलि योगपीठ में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग समारोह में भाग लिया।

Related Post