Latest News

भारत सहित पूरी दुनिया 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाएगी।

Neemuch headlines June 21, 2023, 7:53 am Technology

नई दिल्ली: हर साल की तरह इस साल भी देश में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा।

इस बार योग दिवस को खास बनाने के लिए दिल्ली सहित पूरा भारत तैयार है। आयुष मंत्रालय ने बताया कि 21 जून को दिल्ली में 26 जगहों पर इंटरनैशनल योग दिवस का आयोजन किया जाएगा।

इस बार प्रधानमंत्रीन नरेंद्र मोदी भी देश से बाहर होंगे। पीएम 20 जून को अमेरिका दौरे के लिए निकल जाएंगे। इसके चलते वह 21 जून को अमेरिका की धरती से योग दिवस के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। पीएम का पद संभालने के बाद शायद यह पहला मौका होगा जब प्रधानमंत्री योग दिवस पर देश से बाहर होंगे। देश में मोदी सरकार के आने के बाद से भारत में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस दिन बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं। योग करने से आपका मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य ठीक रहता है। रोजाना योग करना आपको कई बीारियों से भी लड़ने में मदद करता है। भारत में योग का अपन एक इतिहास, महत्व और कारण है।

आज हम आपको इस बारे में विस्तार से बताएंगे।

योग दिवस का क्या है इतिहास?

मोदी सरकार के 2014 में आने के बाद से हर साल 21 जून तो योग दिवस मनाया जाता है। पीएम मोदी ने खुद 69वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा में योग दिवस का प्रस्ताव रखा था। 11 दिसंबर 2014 को UN के सभी 193 सदस्य ने इस प्रस्ताव पर हामी भरी थी।

इस प्रस्ताव को मानते ही यह निश्चय किया गया था कि 21 जून का दिन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का पहला आयोजन 21 जून 2015 को किया गया था।

योग दिवस का महत्व क्या है?:-

योग दिवस का महत्व लोगों के बीच मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग को बढ़ावा देना है। आज के जमाने में वृद्ध ही नहीं युवा भी कई तरह की बीमारियों से पीड़ित हैं। इसके चलते लोगों को स्वस्थ रखने के लिए यह एक अच्छा प्रयास है। यही नहीं इससे लोगों का मानसिक और शारीरिक कल्याण भी संभव है।

योग दिवस को मनाने के कारण:-

योग की खोज बहुत साल पहले भारत में ही हुई थी। तब ऋषि-मुनियों ने इसकी महत्वता को समझा था और इसका प्रसार किया था। योग करने से न केवल आपको शारीरिक रूप से शांति मिलेगी बल्कि यह आपके स्ट्रेस और घबराहट को भी कम करने में मददगार साबित होगा। योग दिवस मनाने का कारण लोगों को यह भी बताना है कि इसे करने से शरीर को अनेक प्रकार के लाभ होते हैं।

दिल्ली में योग दिवस की क्या तैयारी?

आयुष मंत्रालय ने 21 जून को योग दिवस के मौके पर दिल्ली में की गई तैयारियों के बारे में बताया। केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने बताया कि 21 जून को दिल्ली के 26 जगहों पर योग दिवस मनाया जाएगा। इन जगहों में कर्तव्यपथ, लाल किला, सेंट्रल पार्क, कनॉट प्लेस, नेहरू पार्क, लोधी गार्डन, कोरोनेशन पार्क शामिल हैं। एनडीएमसी दिल्ली के 8 जगहों पर योग दिवस का आयोजन करेगा। डीडीए ने भी योग दिवस के लिए खास तैयारी की है। डीडीए 21 जून को दिल्ली की 17 जगहों पर योग दिवस का आयोजन करेगा। पुरातत्व विभाग योग दिवस लाल किले से मनाएगा। एनडीएमसी सदस्य कुलजीत चहल ने बताया कि दिल्ली के अलग-अलग जगहों पर 1500 से 5500 लोगों के जमा होने की उम्मीद है। पीएम मोदी अमेरिका से मनाएंगे योग दिवस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 साल में पहली बार देश से बाहर योग करते दिखाई देंगे।

मोदी 21 जून को अमेरिका में रहेंगे। इस दिन मोदी संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग सत्र को लीड करेंगे। इस दिन को ऐतिहासिक बनाने के लिए सारी तैयारियां कर ली गई हैं। पीएम मोदी 21 जून को जब योग दिवस समारोह की अगुवाई करेंगे तब इस सामारोह में 180 देशों के लोग भाग लेंगे। इसमें कलाकार,डिप्लोमेट, स्कॉलर और उद्यमी शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल में पहली बार संयुक्त राष्ट्र महासभा के मंच से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के वार्षिक आयोजन का प्रस्ताव रखा था। साल 2023 में योग दिवस की थीम वसुधेव कटुम्बकम के सिद्धांत पर one world one health रखी गई इस थीम को आयुष मंत्रालय ने चुना।

Related Post