Latest News

7 राज्यों में चलेगी धूल भरी आंधी, इन राज्यों में होगी भारी बारिश

Neemuch headlines May 21, 2023, 10:35 am Technology

पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, उ प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में 23 मई तक धूल भरी आंधी की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़ और हरियाणा में आज लू चलने की संभावना है। IMD के मुताबिक, दिल्ली में आज आंशिक बादल छाए रहेंगे।

गर्म तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। राजधानी का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। 24 से 26 मई तक यहां फिर बारिश और आंधी की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, स्थितियां दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल है। मानसून अगले 3 दिनों के दौरान बंगाल की दक्षिण खाड़ी, अंडमान सागर और अंडमान और अंडमान और निकोबार द्वीप के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ सकता है। मौसम एजेंसी स्कायमेट के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और आंतरिक तमिलनाडु और केरल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

पूर्वोत्तर भारत में मध्यम से भारी बारिश हुई। पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। स्काईमेट के अनुसार एक ताजा वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर सक्रिय हो रहा है। इस वजह से दिल्ली और उत्तरी मैदानी इलाकों के मौसम में बड़ा बदलाव होगा। 21 मई की रात से ही हल्की गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। 23 मई से बारिश बढ़ेगी। 23 से 28 मई तक इस बारिश की वजह से मौसम खुशनुमा बना रहेगा।

Related Post