Latest News

समाजनो ने शबे कद्र मनाई, मस्जिदों को लाइटों से सजाया गया, पुलिस प्रशासन रहा चाक चौबंद

हबीब राही April 20, 2023, 5:02 am Technology

जावद। मुस्लिम समाज का इबादत एवम त्याग का पर्व रमजान माह विगत 24 मार्च से शुरू हुआ, सभी समाजजनों ने भूखे प्यासे रह कर रमजान माह की इबादत की। बड़ो एवम नौजवानों के साथ बच्चो ने भी रमजान के रोजे रख कर इबादत की। नगर में अलग अलग मस्जिदों में समाजजनों ने रोजा इफ्तार का आयोजन भी किया।

मुस्लिम समाज के लिए रमजान माह काफी महत्वपूर्ण होता हैं इसी माह में एक रात ‘शबे कद्र’ आती है जो की बड़ी ही अफजल रात होती हैं। इसी दिन नगर की सभी मस्जिदों को रंगीन लाइटों के साथ सजाया जाता हैं। मस्जिदों में हाफिज/ईमाम नमाज अदा करवा कर दुआ करते हैं। बाहर की मस्जिद नीमच दरवाजा में तरावीह की नमाज पढ़ने वाले मस्जिद के इमाम हाफिज समीर कादरी का कमेटी के सदस्यों ने इस्तकबाल (स्वागत) किया, इसी दौरान कमेटी के सदस्यों का भी इस्तकबाल सदर हाजी ख्वाजा हुसैन मेवाफरोश के द्वारा किया गया। मस्जिद कमेटी के सदर और सभी नमाजियों द्वारा नया सदर भी चुना, सभी की सहमती से फिरोज हुसैन मेवाफरोश को नया सदर चुना गया। नवागत सदर फिरोज मेवफरोज का भी माला व साफा बांध कर इस्तबाल किया।

मस्जिद में लाइट डेकोरेशन करने वाले फिरोज (अल्लु) रंगरेज, फ्लावर डेकोरेशन करने वाले चिमन रंगरेज, मोअज्जिन राजाबाबू, एवम रमजान माह में लगातार तरावीह की नमाज पढ़ने पर अदनान राही, अकमल मेवाफरोश, सलमान राही, मोहम्मद रजा मंसूरी, फैजान रंगरेज, आबिद रंगरेज का नवागत सदर फिरोज मेवाफरोश के द्वारा इस्तकबाल किया और हौसला अफजाई की गई। इसी प्रकार जावद की तमाम मस्जिदों में कमेटी के सदस्यों ने हाफिजो का इस्तकबाल किया गया, सभी मस्जिद में तबर्रूक (प्रसाद) बाटा गया। हुसैनी चौक से लेकर अठाना दरवाजा तक मोहल्ले के युवाओं ने सजावट करवाई गई जिससे इस मोहल्ले में अलग ही रंगत देखने को मिली। ईदगाह कब्रिस्तान में रजाकर कमेटी द्वारा सजावट की गई। नगर के मुस्लिम मोहल्लों में चाय, नाश्ता, दूध कोल्ड्रिंक का प्रोग्राम रखा गया। नगर में पुलिक प्रशासन की चप्पे चप्पे पर नजर बनी रही। मस्जिद काजियान में जावद के मस्जिदों के इमाम का हुआ

इस्तकबाल :-

जावद। खानकाहे कादरिया मस्जिद काजियान जावद पर मौलाना सैयद मोहम्मद आकिल अख्तरूल कादरी साहब के आस्ताने पर तमाम मुरीदो और चाहने वालों ने सलाम पेश किया। उसके बाद नगर की सभी मस्जिदों के हाफिजो एवं हाफिज आसिफ, हाफिज उस्मान, हाफिज फरीद, हाफिज समीर, हाफिज ओहाद्दून का इस्तकबाल जावद शहर काजी साहब द्वारा किया गया, इसी के साथ आस्तानाए कादरिया पर जे.पी. फ्लावर डेकोरेशन करने वाले चिमन रंगरेज व मुस्लिम समाज की बड़ी से लेकर छोटी न्यूज को अखबारों में प्रकाशित करवाने वाले हबीब राही का भी इस्तकबाल (स्वागत) किया गया।

हाफीजो/इमामों की जानिब से जावद शहर काजी सैयद आदिल कादरी साहब का साफा बांध कर इस्तकबाल किया गया। अस्ताना ए कादरिया पर देश में अमन और चेन के लिए दुआ की गई।

उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी हबीब राही द्वारा दी गई।

Related Post