Latest News

कच्चे तेल के दाम 1 डॉलर गिरे, कई शहरों में आई तेल के भावों में गिरावट

Neemuch headlines April 14, 2023, 12:05 pm Technology

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में शुक्रवार को 3 दिन बाद नरमी दिख रही है। आज कच्चा तेल करीब 1 डॉलर गिरा और यह 96 डॉलर प्रति बैरल के आसपास आ गया है। इस गिरावट का असर सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों पर भी दिखा।

आज यूपी से बिहार तक कई शहरों में तेल के खुदरा दाम नीचे आ गए हैं। पटना में पेट्रोल 50 पैसे सस्ता होकर 107.24 रुपए लीटर हो गया है जबकि डीजल 47 पैसे गिरकर 94.04 रुपए लीटर बिक रहा। इसी तरह गौतमबुद्ध नगर (नोएडा- ग्भावर नोएडा) में पेट्रोल 15 पैसे गिरकर 96.77 रुपए लीटर जबकि डीजल 14 पैसे सस्ता होकर 89.94 रुपए लीटर बिक रहा है। कच्चे तेल की कीमतों में 3 दिन बाद गिरावट के बाद इसका भाव 1 डॉलर गिरकर 86.42 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है।

डब्ल्यूटीआई का भाव भी वैश्विक बाजार में गिरावट के साथ 82.51 डॉलर प्रति बैरल हो गया है। राजनीति की नई तस्वीर, खरगे से मिले मुख्यमंत्री नीतीश देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल] [182.63 और डीजल 84.24 और कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है।

इसी प्रकार पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04 तथा नोएडा में पेट्रोल 96.77 रुपए और डीजल 89.94 रुपए प्रति लीटर के भाव बिक रहा है। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है।

यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।

Related Post