Latest News

कांग्रेसजन सोमवार को मनायेगे लोकतंत्र सम्मान दिवस, निकालेंगे तिरंगा यात्रा

Neemuch headlines March 19, 2023, 9:18 pm Technology

नीमच। दिनांक 20 मार्च सोमवार को नीमच शहर कांग्रेस द्वारा लोकतंत्र सम्मान दिवस मनाया जायेगा।

मध्यप्रदेश की जनता द्वारा चुनी गयी कमलनाथ सरकार को आज ही के दिन 20 मार्च 2020 को धनबल से सत्ता के लालच में भाजपा द्वारा गिराने का कृत्य किया गया।

नीमच शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश कालरा ने बताया कि कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर कंग्रेसजन सवेरे 11 बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर घंटाघर तक तिरंगा यात्रा निकालेंगे साथ ही यात्रा की समाप्ति पर भारत के संविधान की उद्देशिका का वाचन किया जायेगा। मुकेश कालरा ने सभी वरिष्ठ कांग्रेसजनों, जन प्रतिनिधियों सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों से आवश्यक रूप से उपस्थित होने का आग्रह किया।

Related Post