जिला मुख्यालय मंदसौर पर भूकंप आपदा प्रबंधन कार्यशाला का हुआ आयोजन।

Neemuch headlines March 27, 2026, 7:44 pm Technology

मंदसौर । भूकंप पूर्व तैयारी एवं बचाव, सावधानी क्षमतावर्धन कार्यक्रम, के अन्तर्गत जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं आपदा प्रबंधन संस्थान, भोपाल से प्राप्त निर्देशों के परिपालन में मंदसौर डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड एवं एसडीईआरफ वीरेंद्र सिंह जादौन के मार्गदर्शन में उत्कृष्ट विद्यालय मंदसौर के खेल परिसर में "भूकंप आपदा जोखिम प्रबंधन, खोज एवं बचाव" विषय पर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया, इस कार्यशाला में भूकंप क्या होता है, कैसे होता है, इसके कारण क्या होते है, इससे होने वाली क्षति से कैसे बचा जा सकता है, क्या क्या सावधानी आम व्यक्ति को रखना चाहिए, इसके बारे में आपदा प्रबंधन मुख्य प्रशिक्षक एवं सिविल डिफेंस डिप्टी चीफ वार्डन, डॉ हिमांशु यजुर्वेदी द्वारा जानकारी प्रदाय की गई, प्लाटून कमांडर संदीप भंवर एवं रब्बी काजी के माध्यम से एसडीईआरएफ/होमगार्ड टीम के द्वारा बचाव उपकरणों की मदद से भूकंप के दौरान खोज एवं बचाव सहित सीपीआर तकनीक का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान सभी खिलाड़ियों के साथ सिविल डिफेंस टीम के माध्यम से एक बचाव मॉकड्रिल का भी अभ्यास किया गया, जिसमें खुले मैदान में किस तरह खुद को भूकंप आने की स्थिति में सुरक्षित रखा जाता है, यह सिखाया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट स्कूल प्राचार्य श्री रविंद्र दवे, जिला सिविल डिफेंस ब्लॉक वार्डन शक्ति सिंह शक्तावत, ईश्वरलाल बंजारा, खेल प्रशिक्षक रवि कोपरगांवकर, अंकुर त्रिपाठी एवं प्रशिक्षु खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Related Post