मेले में शंकर लख्खा के भजनों की सरिता में आधी रात तक डूबकियां लगाते रहे हजारों श्रद्धालु।

भगत माँगरिया March 27, 2026, 6:02 pm Technology

चीताखेडा। आरोग्य देवी महामाया आवरी माता जी मेला के सांस्कृतिक रंगमंच पर प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम भजन संध्या के रूप में आयोजित हो रहे हैं। इसी तारतम्य में गुरुवार को महाष्टमी की रात्रि को मेला के सांस्कृतिक रंगमंच पर राजस्थान निम्बाहेड़ा के सुप्रसिद्ध भजन सम्राट जुनियर लखविंदर सिंह लख्खा (शंकर लख्खा) की भजन संध्या के कार्यक्रम ने निरंतर अपने सफलतम पड़ाव की ओर मोड़ते हुए अपनी सुमधुर आवाज कां जादू बिखेरते हुए मेलार्थियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

शंकर लख्खा ने... चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है....... भजन की जैसे ही मंच पर आते ही प्रस्तुति दी युवा बुजुर्ग महिला पुरुष थिरक उठे और आधी रात तक भजन संध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सुर लहरियों में डुबकियां लगाते हुए उनके मधुर भजनों पर जमकर ठुमके लगाए। 20 वें आवरी माता के आठ दिवसीय भव्य मेले के आठवें अंतिम दिन गुरुवार को राजस्थान निम्बाहेड़ा से आए भजन सम्राट जुनियर लखविंदर सिंह शंकर लख्खा की भजन संध्या ने हजारों श्रोताओं के मध्य ऐसा समा बांधा की वे उनकी गायकी की दाद दिए बगैर नहीं रह सके। मेले में सांस्कृतिक रंगमंच पर आते ही श्रोताओं की तालियों से शंकर लख्खा इतने भाव विभोर हो गए कि उन्होंने मेला समिति एवं क्षेत्रवासियों की जमकर तारीफ की और मेला के सांस्कृतिक मंच पर बुलाने पर उनका आभार व्यक्त करते हुए अपनी आवाज का जादू बिखेरना शुरू किया जो श्रोताओं की दाद निकले बिना नहीं रह सके। शंकर लख्खा ने चीता खेड़ा में बैठी म्हारी मां भवानी आवरी......... सुन सांवरा मंडफिया वारा कारी गाड़ी लाणी है मेहंदीपुर दरबार म्हाने अच्छो लागे रे.... इन भजनों पर श्रोता मस्ती में उतर झूमने लगे। श्रोताओं के लिए बने पंडाल में भजनों की प्रस्तुति से मेला भ्रमण करने आए मेलार्थी अपने को पंडाल में आने से नहीं रोक पाए और पंडाल में ऐसा प्रतीत हुआ कि पैर रखने की जगह नही मीली।

रंग मत डाले रे सांवरिया मारो गुजर मारे.. फागण गीत सुनाया तो मेला समिति और श्रद्धालु एवं महिलाएं भी नृत्य करने लगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पत्रकार विजीत महाडिक, विनोद सांवला हरवार न्यूज चैनल, अध्यक्षता पत्रकार राजेश लक्षकार, पत्रकार अवध शर्मा, पत्रकार आनंद अहिरवार जीरन, पत्रकार लाला भाई, पत्रका हेमंत अहिरवार, पत्रकार विपिन पुरोहित, पत्रकार दीपक नागदा, पत्रकार लिलाधर अहिरवार सोभागमल माली, पत्रकार भगत मांगरिया, बिजली विभाग कार्यपालन यंत्री ओ.पी. सेन, अनुसूचित जाति प्रदेश मंत्री सुखलाल पंवार, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष नवलगीर गोस्वामी, मधुसूदन राजोरा दक्षिण मंडल पूर्व अध्यक्ष, अशोक जारेरिया पूर्व पार्षद, गोरधन रावत मंडल पूर्व उपाध्यक्ष, विक्रम सुथार मंडल पूर्व उपाध्यक्ष, यशवंत पाटीदार पार्षद द्वारा रंगमंच पर आवरी माता जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभकिया। मेला एवं मंदिर समिति के पदाधिकारियों द्वारा आमंत्रित अतिथियों का स्वागत माताजी के दुपट्टा ओड़ा कर स्वागत किया। थारो आदि जब पत्रकार

Related Post