जल गंगा संवर्धन अभियान में नाला सफाई एवं वाटर कूलर का हुआ शुभारंभ

Neemuch headlines March 27, 2026, 7:42 pm Technology

मंदसौर। जिले में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत नगर परिषद नारायणगढ़ एवं मल्हारगढ़ द्वारा स्वच्छता एवं जल संरक्षण को लेकर विभिन्न गतिविधियां संचालित की गईं।

नगर परिषद नारायणगढ़ द्वारा अभियान के तहत वार्ड, बस्ती, मोहल्लों सहित मुंदेडी रोड एवं मल्हारगढ़ रोड पर नालों की साफ-सफाई का कार्य कराया गया। इस दौरान जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने एवं स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया। इसी क्रम में नगर परिषद मल्हारगढ़ के वार्ड क्रमांक 11 गांधी चौक पर जन सहयोग से स्थापित वाटर कूलर का विधिवत शुभारंभ किया गया।

साथ ही आसपास क्षेत्र में साफ-सफाई भी कराई गई। अभियान के माध्यम से नागरिकों को जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया तथा जनभागीदारी को प्रोत्साहित किया गया।

Related Post