नगर परिषद डीकेन 'जल गंगा संवर्धन अभियान' के तहत गगरानी घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

Neemuch headlines March 28, 2026, 12:28 pm Technology

डीकेन। नगर परिषद डीकेन द्वारा जल स्रोतों के संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता लाने के उद्देश्य से आज 28 मार्च 2026 को 'जल गंगा संवर्धन अभियान' के अंतर्गत जूना तालाब स्थित गगरानी घाट पर वृहद सफाई अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान में नगर परिषद अध्यक्ष श्रवण कुमार पाटीदार, उमेन्द्र जोशी, मनीष गोयल एवं अर्जुन गोरावत सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्ध नागरिकों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।

अभियान के दौरान नगर परिषद के समर्पित सफाई मित्रों और कर्मचारियों ने घाट परिसर की सघन सफाई की। नवरात्रि समापन पर आज इस घाट पर विशेष पूजा अर्चना की जाती है परिषद अध्यक्ष पाटीदार ने इस अवसर पर नागरिकों से जल स्रोतों को स्वच्छ रखने की अपील करते हुए कहा कि नगर की जल विरासत को सहेजना हम सभी का सामूहिक उत्तरदायित्व है। विशेष सफाई अभियान के दौरान सभी जनप्रतिनिधी गण सफाई मित्र एवं अन्य कर्मचारी गण उपस्थित थे।

Related Post