सरवानिया महाराज प्रीमियर लीग ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन सरवानिया टीम रही विजेता, आज होगा बाजार इलेवन व उमेश इलेवन के बीच कड़ा मुकाबला

Neemuch Headlines March 19, 2023, 9:53 am Technology

सरवानिया महाराज। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान में आयोजित सरवानिया महाराज क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में प्रीमियम लीग ओपन (NIGHT CRICKET TOURNAMENT) क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को तीन टीमो ने भाग लिया। प्रथम मैच सरवानिया वर्सेज आमलीभाट टीम के बीच खेला गया जिसमें सरवानिया महाराज टीम विजेता रही दूसरा मैच आंकली व मिश्रा इलेवन नीमच के बीच खेला गया। जिसमें मिश्रा इलेवन टीम विजेता रही। अंतिम वो निर्णायक मैच मिश्रा इलेवन नीमच वर्सेज सरवानिया महाराज के बीच खेला गया, जिसमें सरवानिया टीम ने ट्रांस हारकर पहले बलेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 68 रन बनाए। जवाब में मिश्रा इलेवन टीम 10 विकेट गवा कर 35 रन ही बना सकी ओर इस हार के साथ ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई। मिश्रा इलेवन नीमच टीम की ओर से किसी भी खिलाड़ी ने टीम का साथ नही दिया। शनिवार को आयोजित मैच में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व पार्षद रघुवीर सिंह राणावत, उस्मान गनी उपस्थित रहे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि व आयोजन टीम के के खिलाड़ियों ने सरस्वती माता के चित्र सम्मुख माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित किया। जिसके बाद अतिथि ने मैदान में पहुंचकर सरवानिया महाराज व आमलीभाट के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान पूर्व पार्षद रघुवीर सिंह राणावत ने कहा कि गलियों के छोटे मैदानों से ही बड़े बड़े खिलाडी निकलते हैं और वे आज आईपीएल मैच में देश का नाम रोशन कर रहे हैं। श्री राणावत ने कहा कि भारतीय खेलों की तरफ हमारा रुझान बढ़ाना चाहिए ओर खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। आपको बता दें कि सरवानिया महाराज में आयोजित रात्रिकालीन ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता 17 मार्च से 25 मार्च तक आयोजित की जा रही है जिसमे नीमच ग्वालियर निंबाहेड़ा उज्जैन रतलाम मंदसौर व गुजरात सहित कुल 32 टीमें भाग ले रही है। जिसमे प्रतिदिन 3 मैच खेले जा रहे। इस मैच में फाइनल विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 61 हजार रु व उपविजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 31 हजार रु का नगद पुरुस्कार दिया जायेगा । शनिवार को आयोजित मैच में एंपायर की भूमिका देवीसिंह देवड़ा व दसरथ सेन ने निभाई। वही कॉमेंट्री सरवानिया महाराज के जाने-माने कॉमेंटेटर अशोक दास बैरागी, अर्जुन वैद्य व राजूलाल भोई के द्वारा की गई। आयोजन टीम के खिलाड़ी वीरेंद्र सिंह राणावत, विकास शुक्ला व राजुलाल रेगर ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को पहला मुकाबला बाजार इलेवन ओर उमेश इलेवन के बीच व दूसरा मुकाबला अठाना व मनासा किंग के बीच खेला जाएगा।

Related Post