Latest News

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ही प्रदेश का सबसे बड़ा ट्रेड यूनियन के तहत रजिस्टर्ड संगठन ---- जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन

Neemuch March 16, 2023, 7:51 pm Technology

डीकेन कुकड़ेश्वर मनासा जीरन नीमच सरवानिया महाराज मोरवन दडोली में कार्ड वितरण कार्यक्रम संपन्न

सिंगोली। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ही प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रकार संगठन हे जो ट्रेड यूनियन के तहत रजिस्टर्ड संगठन होकर इससे प्रदेश के हजारों पत्रकार जुड़े हुए हैं। ये संगठन हमेशा पत्रकारों के हितों की बात करता है और सब को साथ लेकर कार्य करने मे विश्वास रखता है।

उक्त बातें मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन ने गुरुवार को जिले के डिकेन कुकड़ेश्वर मनासा जीरन नीमच सरवानिया महाराज मोरवन दडोली मैं संगठन के वर्ष 2023 के कार्ड वितरण के दौरान क्षेत्र के पत्रकारों के बीच कहीं श्री जैन ने कहा कि मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेशाध्यक्ष शलभ भदोरिया के नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयो को छू रहा है। उनके नेतृत्व में प्रदेश के पत्रकारों को संगठित रखने के लिए प्रदेश के अनेक हिस्सों में संगठन की बैठके और अधिवेशन जैसे कार्यक्रम हर वर्ष आयोजित होते रहे हैं जिससे प्रदेश के पत्रकारों में उत्साह का नया संचार पैदा होता है। यह संगठन ही प्रदेश का एकमात्र ऐसा संगठन है जो हर छोटे से छोटे और बड़े से बड़े पत्रकारो के हितों की बात करता है। और प्रदेश में पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता करने का आह्वान करता है। जैन ने कहा कि प्रदेश में प्रतिवर्ष सदस्यता अभियान चलाया जाता है जिसमें सभी पत्रकार साथी उत्साह के साथ संगठन से जुड़ते है।

आज के कार्ड वितरण कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन, प्रदेश प्रतिनिधी कैलाश राठौर कुकड़ेश्वर, भरत जाट मोरवन, मनासा तहसील अध्यक्ष हेमंत शर्मा, नीमच तहसील अध्यक्ष मुकेश पार्टनर, जीरन तहसील अध्यक्ष विपीन पुरोहित, जावद तहसील अध्यक्ष आशीष बैरागी, जिला सचिव युगल बैरागी, जिला सहसचिव कोशल व्यास, बबलु चौधरी, सिंगोली तहसील अध्यक्ष राजेश कोठारी प्रभुलाल सिहार, सलीम कुर्रेशी, कैलाश सोडानी गोपालदास बैरागी, अशोक व्यास सतीश व्यास सहित अनेक पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

Related Post