Latest News

केंद्र की भाजपा मोदी सरकार की गलत नीतियों के विरोध में सिंगोली ब्लॉक कांग्रेस और नगर कांग्रेस के तत्वाधान में धरना प्रदर्शन 16 मार्च गुरुवार को

प्रदीप जैन March 15, 2023, 8:09 pm Technology

सिंगोली। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के दिशा निर्देशानुसार, एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल चौरसिया के मार्गदर्शन में जावद विधानसभा क्षेत्र के किसान नेता राजकुमार अहीर के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस नगर कांग्रेस, युवक कांग्रेस महिला कांग्रेस एवम N.S.U.I. के संयुक्त तत्वाधान में 16 मार्च गुरुवार को प्रातः 11:30 बजे से स्थानीय नवीन बस स्टैंड पर स्थित कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन के नीचे केंद्र की भाजपानीत मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध एवं मोदी सरकार द्वारा अडानी समूह को फायदा पहुंचाने के लिए स्टेट बैंक और एलआईसी के करोड़ों निवेशकों को खतरे में डाला गया।

साथ ही रतलाम भाजपा द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किए गए कृत्य के विरोध में धरना प्रदर्शन कर मध्यप्रदेश के महामहिम राज्यपाल के नाम तहसीलदार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा रेली निकालकर ज्ञापन दिया जाएगा।

उपरोक्त आशय की जानकारी सिंगोली ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष बनवारी जोशी और नगर कांग्रेस अध्यक्ष जमील मोहम्मद मेव ने देते हुए बताया कि 16 मार्च गुरुवार को केंद्र की भाजपानीत मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ नवीन बस स्टैंड पर स्थित कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन के नीचे धरना प्रदर्शन कर क्षेत्र के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों द्वारा मध्य प्रदेश के महामहिम राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन दिया जाएगा दोनों ही पदाधिकारियों ने समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से आह्वान किया है कि वे 16 मार्च गुरुवार को प्रातः 11:30 बजे धरना प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धरना प्रदर्शन को सफल बनाएं।

Related Post