Latest News

सिंगोली में गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महिला मंडल द्वारा फ़ाग उत्सव मनाया गया

प्रदीप जैन March 13, 2023, 8:14 pm Technology

सिंगोली! अखिल भारतीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा महिला इकाई सिंगोली द्वारा स्थानीय गोतमालय भवन पर सोमवार को फाग उत्सव मनाया गया। फाग उत्सव की शुरुआत दोपहर 2 बजे की गई राधा ओर कृष्ण बनी बहनो के साथ समाज की महिलाओं ने जमकर होली खेली और एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई शुभ कामना देते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की ।

बहनो ने एक दुसरे पर पुष्प वर्षा भी की साथ ही ढ़ोलक और मंजीरे कि थाप पर भक्ती मे रमते हुए खुब भजन गाये हुए महिलाओं और युवतियों ने नृत्य की प्रस्तुतियां दी और फाग उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर अखिल भारतीय महिला सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कृष्णा शर्मा ,आरती शर्मा, राधा शर्मा, विमला जोशी, सुरभि शर्मा, कृष्णा तिवारी, संतोष तिवारी, गुड्डी शर्मा, टीना जोशी, संतोष जोशी, नानकुवर जोशी सहित समाज की अनेक महिलाएं उपस्थित थी।

Related Post