Latest News

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृव में हजारो कार्यकर्ताओ ने राजभवन घेराव कर भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध किया

मंगल गोस्वामी March 13, 2023, 7:15 pm Technology

मनासा। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर केंद्र सरकार की नाकामियों के ख़िलाफ़ मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पुर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में मनासा विधानसभा से मण्डलम कांग्रेस कमेटी महागढ़ अध्यक्ष महेंद्र उपाध्याय सांडिया अपने साथियों सहित भोपाल पहुँचे ओर केंद्र सरकार की विरोध स्वरूप राजभवन घेराव आंदोलन कार्यक्रम में शामिल हुए। महेंद्र उपाध्याय ने बताया कि लगातार केंद्र सरकार की आमजन विरोधी नीतियों के फलस्वरूप दैनिक आवश्यक वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे है और केंद्र की मोदी सरकार सिर्फ जुमलेबाजी में लगी हुई है।

केंद्र के द्वारा सरकारी उपक्रमों एवं उद्योगों के निजीकरण से बेरोजगारी बढ़ रही है और शिक्षित बेरोजगार आज दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर हो रहा है। उपाध्याय ने कहा कि केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों से आज देश मे पेट्रोलियम वस्तुओं के दाम दिनों दिन बेलगाम हुए जा रहे है जिससे परिवहन महंगा हो रहा है जिसका असर प्रत्येक वस्तु के मूल्यों पर पढ़ रहा है जिससे महंगाई डायन हुई जा रही है। सरकार की प्रत्येक योजनाओं में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुँच गया है अधिकारी भ्रष्ट ओर तानाशाही हो रहा है। उपाध्याय ने कहा कि मध्यप्रदेश में भी भ्रष्टाचार की कमाई से बनी शिवराज सरकार भी घोटालों ओर घोषणा की सरकार बन गई है। अधिकारी कमर्चारी सिर्फ वसूली में लगे हुए है जिससे आमजन असहाय महसूस कर रहा है।

कमलनाथ जी ने जो भूमाफियों ओर भ्रष्ट अधिकारियों के लिए अभियान चलाया था वो शिवराज जी ने बंद करके वसूली अभियान शुरू कर दिया है। उपाध्याय ने बताया कि आज भोपाल में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं और आमजन की उपस्थिति ने ये बता दिया कि जनता इस भ्रष्ट सरकार को हटाने के लिए आतुर है। कमलनाथ जी ने संबोधित करते हुए स्पष्ट किया कि पुनः सरकार बनने पर सुशासन स्थापित होगा और 15 महीनों की सरकारक अधूरे कार्य पूरे किये जायेंगे।

राजभवन घेराव कार्यक्रम में मनासा विधानसभा से विधानसभा प्रभारी जनजागरण अभियान एवं अध्यक्ष मण्डलम कांग्रेस कमेटी महेंद्र उपाध्याय सांडिया, ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्षा सुश्री मोना शर्मा, मंदिर पुजारी प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, महासचिव जगदीश पूरी जी, गोपाल शर्मा सहित विधानसभा से सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने उपस्थिति दर्ज कराई।

Related Post