Latest News

परशुराम जन्मोत्सव वर्ष 2023 हेतु वृहद बैठक एवं होली मिलन समारोह संपन्न

Neemuch headlines March 12, 2023, 9:14 pm Technology

नीमच। सकल ब्राह्मण समाज कल्याण समिति नीमच,श्री परशुराम महादेव मंदिर समिति एवम सकल ब्राह्मण महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को स्थानीय श्री परशुराम महादेव मंदिर एलआईसी चौराहा पर श्री परशुराम जन्मोत्सव 2023 हेतु वृहद बैठक एवम होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित सभी वरिष्ठजनों द्वारा भगवान परशुराम जी को माल्यार्पण एवम दीप प्रज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात सभी वरिष्ठजनों का उपरना पहनाकर सम्मान किया गया।

श्री परशुराम महादेव मंदिर के अध्यक्ष योगेश पंत ने सकल ब्राह्मण समाज कल्याण समिति एवम श्री परशुराम महादेव मंदिर द्वारा की गतिविधियों की जानकारी देते हुए सकल ब्राह्मण समाज के अष्टम परशुराम जन्मोत्सव में सर्व ब्राह्मण समाज की सहभागिता का आव्हान किया गया। स ब्रा स समिति के अध्यक्ष पंडित शैलेष जोशी ने विशेष रूप से समस्त सनातन धर्मावलंबियों के आराध्य भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव को भव्य रूप से मनाये जाने हेतु 2 दिवसीय आयोजन (22 एवम 23 अप्रैल) की रूपरेखा एवम कार्य विभाजन के लिए सर्वानुमति से विभिन्न कार्यक्रम तय कराते हुए सभी कार्यक्रमों के संयोजक एवम सह संयोजक नियुक्त किए। सर्वानुमति से 22 अप्रैल अक्षय तृतीया को प्रात 5 बजे मुहूर्त श्री परशुराम मंदिर पर श्री परशुराम जी का महाभिषेक का आयोजन होगा। 22अप्रैल को ही दिन में रंगोली,चित्रकला एवम तथा विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। इसी दिन शाम को टाउन हाल में भारतीय संस्कृति से ओत प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे जिसमें एकल नृत्य,समूह नृत्य,युगल नृत्य, नृत्य नाटिका,फैंसी ड्रेस एवम संस्कृत श्लोक आधारित प्रतिस्पर्द्धा का आयोजन किया जाएगा। दिनांक 23 अप्रैल रविवार को शाम 4 बजे भगवान श्री परशुराम जी के दिव्य रथ के साथ भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। शोभायात्रा के पश्चात सभी समाजजनों का सहभोज प्रसादी का आयोजन होगा। परशुराम जन्मोत्सव 2023 के लिए संयोजक ईंजी राजेश चतुर्वेदी, सह संयोजक नवलकिशोर शर्मा , मनोज शर्मा सांवरिया प्रिंटर एवं सागरमल नागदा को नियुक्त किया गया।

रंगोली ,चित्रकला एवं 1 मिनट प्रतियोगिता के प्रभारी महेंद्र त्रिवेदी अरुण शर्मा सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रभारी गौरव पाराशर, नीरज पंत , दिनेश मनावत बैनर व विज्ञापन प्रभारी नवल किशोर शर्मा, श्री पंकज पारीक , गजेंद्र शर्मा को, आमंत्रण एवं विज्ञापन प्रभारी एड मनोज शर्मा , मनोज शर्मा साँवलिया प्रिंटर , विजय तिवारी, शोभा यात्रा प्रभारी गिरीश शर्मा , अनिल भट्ट, गौरव पाराशर , दिलीप जोशी, भरत पाराशर , प्राण जीवन पारीक ललित नागदा प्रमोद पुरोहित, प्रशासनिक कार्य प्रभारी मनोज शर्मा एडवोकेट,दिलीप शर्मा एडवोकेट, अभिषेक शर्मा, भोजन समिति प्रभारी योगेश पंत , दिलीप शर्मा, मनोज शर्मा, सागरमल नागदा, अनिल शर्मा ,मुकेश सहारिया एवं अजय शर्मा को नियुक्त किया गया।

इसी प्रकार महिलाओं में श्री परशुराम जन्मोत्सव के लिए अध्यक्ष विद्या त्रिवेदी एवम सचिव मधु चतुर्वेदी द्वारा सर्वानुमति से संयोजिका कपिला पारीक, सह संयोजिका ज्योति शर्मा मीनाक्षी शर्मा को नियुक्त किया गया। शोभायात्रा प्रभारी पूर्णिमा शर्मा ,अंजू शर्मा, प्रीति पाराशर, कृष्णा पारीक, दुर्गा जोशी, विजया शर्मा। संस्कृत श्लोक प्रभारी दर्शना जोशी, अर्चना नागर तथा रंगोली प्रभारी प्रिया शर्मा, रेनू पालीवाल , सुनीता शर्मा चित्रकला प्रभारी प्रियंका नागदा , मंजू शर्मा , जयश्री चौबे , 1 मिनट प्रतियोगिता प्रभारी पुष्पांजलि तिवारी, अलका पारीक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी निक्की शर्मा , ललिता नागदा, रेखा पांडे एवं फैंसी ड्रेस प्रभारी वंदना तिवारी, दर्शना शर्मा ,अलका सहारिया तथा अनीता शर्मा को नियुक्त किया गया। वृहद बैठक पश्चात होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। संयोजक इंजी राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि बैठक में समाज के वरिष्ठजनों ने परशुराम जन्मोत्सव को भव्य रुप से मनाने हेतु अपने अपने विचार व्यक्त किए गए ।

मिलन समारोह में विशेष अतिथि के रुप में श्री संतोष चोपड़ा, श्री पवन पाटीदार ,श्री राकेश पप्पू जैन, श्री आदित्य मालू ,श्रीमती माधुरी चौरसिया , डॉ अभिषेक तिवारी एवं डॉ पवन ओझा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सभी समाज जनों को होली की शुभकामनाएं दी गई ।

आभार एड दीपक शर्मा द्वारा व्यक्त किया गया।

Related Post