Latest News

श्रीमती अनुराधा को किया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गोल्डन वोमेन अवार्ड से सम्मानित

Neemuch headlines March 12, 2023, 6:54 am Technology

उज्जैन। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी का सम्मान होना चाहिए सिर्फ दिखावे एवम सिर्फ महिला दिवस पर नहीं अपितु महिलाओं को प्रतिदिन सम्मान की नजर से देखना चाहिए

शास्त्रों में भी कहा गया है की "नारी सर्वस्त्र पूज्यंते तत्र रमंते देवता". ऐसे ही उज्जैन निवासी श्रीमती अनुराधा आगाल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गोल्डन वूमेन एंपावरमेंट अवार्ड महिला सशक्तिकरण अभियान के अन्तर्गत महिलाओं के प्रति सम्मान प्रशंसा और स्नेह प्रकट करते हुए महिलाओं के आर्थिक राजनीतिक सामाजिक और सांस्कृतिक योगदान को सम्मान प्रेषित गया अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भारत द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर देश की 85 माहेश्वरी महिलाओं को " माहेश्वरी नारी सशक्तिकरण सम्मान 2023" भेंट किये गए यह जानकारी देते हुए अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भारत के राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती अनिता डॉ अशोक सोडाणी ने बताया कि माहेश्वरी समाज की उन 85 महिलाओं को सम्मानित किया गया है जिन्होंने सामाजिक संगठनों को नेतृत्व प्रदान कर अपने कार्यों द्वारा समाज में एक नई दिशा प्रदान की है तथा संगठन के माध्यम से समाज में वैचारिक क्रान्ति लाकर सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया है उन्होंने कहा कि " केवल दिखावटी नहीं, मन से दिल से कर्म से नारी का सम्मान होना चाहिए.

Related Post