Latest News

सारथी सेवा के सलतम 3 वर्ष पूर्ण, संस्थान ने मातृशक्ति को "नारीशक्ति" सम्मान से किया सम्मानित

Neemuch headlines March 12, 2023, 6:52 am Technology

प्रतापगढ़। जिले में संचालित सारथी सेवा संस्थान द्वारा सफलतम 3 वर्ष पूर्ण होने पर महिला दिवस समारोह का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत जिले की प्रबुद्ध महिलाओं को नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया जानकारी देते हुए संस्थापक अध्यक्ष आशा टाक ने बताया कि महिला दिवस समारोह के अंतर्गत सारथी सेवा संस्थान के सफल 3 वर्ष होने पर संस्थान द्वारा जिले की प्रबुद्ध महिलाओं को महिला शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रमुख इंदिरा देवी मीणा ने की वही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लक्ष्य इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल आरती जैन रही।

विशिष्ट अतिथि के रूप में छाया चौबीसा, श्रीमति मीनाक्षी सुनील कुमार, लता शर्मा, नवधा परदेसी, सुधा मेहता, ललिता गांधी, दीप्ति चण्डालिया सुमन देवल, आरोही दया अपूर्वा शर्मा मधु शर्मा उर्मिला गांधी रही। कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया तत्पश्चात सारथी गीत के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए स्वागत सत्कार की भूमिका निभाई गई। जिला प्रमुख इंदिरा देवी मीणा ने समस्त मातृशक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि आज महिला बच्चियां हर क्षेत्र में अपना मुकाम हासिल कर रही है। किसी से कम नहीं है हमें गांव गांव जाकर महिलाओं को और लड़कियों को शिक्षित होने के लिए प्रेरित करना चाहिए, क्योकी एक बेटी शिक्षित होगी तो पूरा परिवार शिक्षित होगा। इस दौरान उपस्थित सभी मातृशक्ति ने अपने उद्बोधन दिए। तसत्पश्चात सारथी सेवा संस्थान के सदस्यो द्वारा शानदार नृत्य कर नारी शक्ति का बखान किया गया। नन्ही बालिका परी एवं, ध्वनि ने नृत्य की प्रस्तुति दी वही भौमिक महाराणा प्रताप, बने सार्थक खाटवा शिवाजी महाराज बने। सारथी सेवा संस्थान के 3 वर्ष पूर्ण होने पर संस्थान द्वारा महिला हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत करने का निर्णय लिया गया। इस अभियान के अंतर्गत संस्थान द्वारा असाक्षर महिलाओ को हस्ताक्षर करना सिखाया जाएगा। यह अभियान जिला मुख्यालय से शुरू कर सम्पूर्ण जिले में चलाया जाएगा।

सारथी सेवा संस्थान की अध्यक्ष आशा टांक ने कहा कि जो भी महिलाये हस्ताक्षर सीखना चाहती है वे संस्थान के सदस्यो से संपर्क करे। पूर्व में भी संस्थान द्वारा मास्क वितरण, वेक्सिनेशन के लिए प्रेरित करना, बालविवाह पर नाटक मंचन, रक्तदान, रानी देवली बाई मीणा छत्रावास एवं सावित्रीबाई फुले छात्रावास में जाकर बालिकाओ महावारी संबंधित जानकारी देना, नशा मुक्ति पोस्टर प्रतियोगिता, स्वेटर वितरण, पौधरोपण आदि कई आयोजन किये जाते रहे है। अंत मे होली फागोत्सव मनाया गया एवं सभी महिलाओ ने एक दूसरे को होली की बधाई दी। आभार संस्था सचिव रूबी यादव ने किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थापक / अध्यक्ष आशा टांक सचिव रूबी यादव सहित भावना गांधी, ज्योति शर्मा, ममता त्रिवेदी, कविता खाटवा, पूजा खाटवा, राजश्री सोनी, बेला बंसल सहित कई माताएं बहने उपस्थित रही।

Related Post