Latest News

बढ़ती महंगाई और भाजपा सरकार में लगातार बढ़ते भ्रष्टाचार को लेकर मनासा कांग्रेस ने की प्रेसवार्ता

मंगल गोस्वामी March 10, 2023, 5:16 pm Technology

मनासा। भाजपा सरकार मे महगाई चरम पर , भष्ट्राचार खुलेआम पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, के बढते दामो से आमजन जनजीवन जिने पर मजबूर है। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री मंगेश संघई, जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष चंद्रशखेर पालीवाल ने शुक्रवार को मंगलम रिसोर्ट पर आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश की भाजपा सरकार व वर्तमान मनासा विधायक पर जमकर बरसे।

भाजपा की 17 साल कि सरकार पर भ्रष्टाचार के काफी गंभीर आरोप लगाए। दोनो नेताओ ने कहा कि विकास कार्यों का बखान करने वाले विधायक बताए कि जो घोषणाएं हुई उनमें कुंडला, संजीत पुलिया, कालियाखो, गंगाबावड़ी डेम की सुविधा नही मिली। अब गांधीसागर डेम से सिंचाई योजना जो कांग्रेस शासन में स्वीकृत हुई उसका श्रेय लेने की होड़ मे लले हुऐ है। प्रदेश में माफिया राज चल रहा है। सरकारी व मंदिरों की जमीन की बंदर बाट चल रही है। प्रदेश से लेकर दिल्ली तक सरकारी संस्थाओं में खुला भ्रष्ट्राचार हो रहा है। मनासा विधानसभा में विधायक निधि के कार्य नही होते है। ग्राम पंचायतो व्दरा कराऐ गये मनरेगा के कार्यों का शिलान्यास कर विधायक वाह वाही लूट रहे है। विधायक निधि कहां जा रही है, कोई नही जानता।

कांग्रेस इन सब मुद्दो को लेकर बहुत बड़ा आंदोलन की रूप रेखा बना रही है। जिसमे बद्रीविशाल मंदिर की संपत्ति, कचोली रोड की सरकारी जमीन, गौशाला की जमीन सहित अनेक मुद्दो को लेकर शामिल कर आंदोलन किया जाएगा।

Related Post