Latest News

विजया मित्र मंडल की 22 वीं अस्थि कलश यात्रा निकली, 18 अस्थिया जायेगी हरिद्वार

Neemuch headlines March 10, 2023, 3:21 pm Technology

नीमच। विजिया मित्र मंडल के तत्वाधान में शुक्रवार को 18 लावारिस लोगों की अस्थियों की यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से निकाली। इन लावारिस अस्थियों को 11 मार्च शनिवार को हरिद्वार में पूरे विधि-विधान से विसर्जन किया जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह शहर के नीमच सिटी रोड़ स्थित मुक्तिधाम से विजिया मित्र मंडल द्वारा लावारिस अस्थियों की यात्रा निकाली गई। विधि-विधान से पूजा करने के बाद यात्रा प्रारंभ हुई। जो शहर के बारादरी, नया बाजार, घंटाघर और जाजू बिल्डिंग होते हुए रेलवे स्टेशन पहुंची। फिर यहां से ट्रैन के माध्यम से मंडल के सभी सदस्य शनिवार सुबह हरिद्वार पहुंचेंगे। जहां सभी अस्थियों की पूजा-अर्चना कर विधि-विधान से उनका विसर्जन किया जायेगा। अस्थि कलश यात्रा के दौरान शहर के नागरिकों सहित विभिन्न गणमान्य एवं सामजजनों आदि ने पुष्पांजलि अर्पित की।

अब तक 608 लावारिसों की अस्थि गंगा में विसर्जन :-

विजिया मित्र मंडल की और से अब तक 608 लावारिस लोगों की अस्थियों का विसर्जन किया जा चुका है। जिसके बाद 22 वीं अस्थि कलश यात्रा में 18 और अस्थियों को लेकर मंडल के सदस्य रवाना हुए है, जिन्हें शनिवार को गंगा में विसर्जित किया जाएगा।

यह सदस्य पहुंचेगे हरिद्वार :-

आपकों बता दें कि, अस्थियों को हरिद्वार में तर्पण करने के दौरान मंडल के कुल 17 सदस्य हरिद्वार के लिए रवाना हुए, जिनमे सत्यनारायण गोयल, बाबूलाल गर्ग, संजय गोयल, नवीन गोयल, अनिल कानपुरी, वीरा पाराशर, राजू गोयल, मनीष सिंहल, मुकेश सैनी, अरुण सैनी और राजेश बंसल सहित अन्य सदस्य साथ होंगे।

Related Post