आई.टी.आई. मनासा में प्‍लेसमेंट ड्राईव 15 को

Neemuch headlines March 9, 2023, 8:51 pm Technology

नीमच। जिले के शिक्षित युवकों के लिए रोजगार के लिए नि:शुल्‍क कैम्‍पस सेलेक्‍शन का आयोजन जेबीएम ग्रुप अहमदाबाद गुजरात व्‍दारा आटो मोबाईल कंपनी में रोजगार दिया जावेगा। शा.औद्योगिक प्रशिक्षण संस्‍था मनासा में 15 मार्च 2023 बुधवार को सुबह 10.30 बजे प्‍लेसमेंट का आयोजित किया जा रहा है। योग्‍यता 8वीं, 10वीं, 12वीं, आई.टी.आई., पॉलीटेक्‍नीक उर्त्‍तीण, आयु 18 से 32 वर्ष, (पुरूष, महिला दोनों) इस कैम्‍पस सिलेक्‍शन में शामिल हो सकते है।

आई.टी.आई. मनासा के प्राचार्य ने बताया, कि इच्‍छुक आवेदकों को इन्‍टरव्‍यू के समय मूल मार्कशीट और शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, वेक्‍सीनेशन प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक एवं अपना एक फोटो तथा सभी डाक्‍यूमेंट की फोटो कॉपी के दो सेट साथ लाकर उपस्थित हो सकते है।

Related Post