Latest News

बाल कल्याण अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्‍पन्‍न

Neemuch headlines March 9, 2023, 8:50 pm Technology

नीमच। कृषि विज्ञान केन्द्र नीमच में गत दिवस समेकित बाल संरक्षण योजना तहत किशोर न्याय अधिनियम के अंतर्गत बाल कल्याण अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में घरेलु हिंसा से संरक्षण अधिनियम के बारे में इंदौर के मास्टर ट्रेनर के.सी.पाण्डे ने विस्तार से अवगत कराया। बाल कल्याण समिति सदस्य के.के.जैन ने बाल कल्याण समिति से संबधित सम्पूर्ण प्रक्रिया से अवगत कराया। किशोर न्याय बोर्ड सदस्य प्रवीण शर्मा ने किशोर न्याय अधिनियम के सम्पूर्ण प्रक्रिया एवं कार्य दायित्वों के बारे में बताया। उप पुलिस अधिक्षक विवकेश कुईके ने विशेष पुलिस इकाई की कार्य-प्रणाली के बारे में बताया एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी हर्षित बिसेन ने निःशुल्क विधि सेवा उपलब्ध कराने के बारे में बताया। कृषि वैज्ञानिक श्री सी.पी.पचोरी ने मोटे अनाज के बारे में जानकारी दी।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम मे जिले के सभी थानो के बाल कल्याण अधिकारी, विशेष पुलिस इकाई के सदस्य, बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य व महिला बाल विकास के समस्त परियोजना अधिकारी एवं सेक्टर पर्यवेक्षक एवं जिला अभियोजन अधिकारी, विधिक सहायता अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, श्रम अधिकारी, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग, अशासकीय संस्था सदस्य व अधीक्षिका शिशुगृह नीमच उपस्थिति थी।

जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय भारद्वाज ने सभी का आभार व्यक्त किया ।

Related Post