Latest News

जादूगर ढोंढूराम ने जादू दिखाकर किया, नगरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक

Neemuch headlines March 9, 2023, 8:48 pm Technology

नीमच। नगर परिषद सरवानिया महाराज के बस स्टेण्ड, पिपली चौक व अन्य प्रमुख जगहों पर जादूगर ढोंढूराम (तारापुर निवासी) ने स्वस्थ भारत अभियान सर्वेक्षण 2023 के बारे में नगरवासियों को जागरूक किया। बस स्टेण्ड पर ढोंढी पीटकर आमजन को सामाजिक एवं धार्मिक कुरीतियों को दूर करने, साफ सफाई के बारे में जागरूक किया। उन्हें गीला-सूखा कचरा अलग अलग रखने व बार-बार हाथ धोने के बारे में जानकारी दी। सिंगल यूज प्लास्टिक से मानव जीवन के खतरों से अवगत कराया। जादूगर ढोंढूराम ने उपस्थित नगरवासियों का मनोरंजन भी किया, जिसे देखकर लोग हंसी से लोटपोट हो गए। जादूगर ढोंढूराम ने उपस्थित सभी नगरवासियों से स्वच्छता रखने की षपथ दिलवाई।

नगर परिषद सरवानिया महाराज को स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में उच्च पायदान पर लाने के लिए नगर परिषद सरवानिया महाराज के अध्यक्ष रिपेन्द्रसिंह जैन, सीएमओ राजेषकुमार गुप्ता सहित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी प्रण-प्राण से जुटे हुए हैं। इस अवसर पर नगर परिषद सरवानिया महाराज अध्यक्ष रिपेन्द्रसिंह जैन, मुख्य नपा अधिकारी राजेषकुमार गुप्ता, लेखापाल रोहित वर्मा की विषिष्ट उपस्थिति रही। कार्यक्रम में बडी संख्या में आमजन भी उपस्थित थे।

Related Post